फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Medical College: दर्द से तड़पता रहा मासूम, तीमारदारों को दौड़ाकर पीटते रहे डॉक्टर, खूब वारयल हो रहा मामला

Tue, 24 Oct 2023 12:37 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Medical College : जूनियर डॉक्टरों ने तीमारदार परिवार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पीड़ितों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं, इस दौरान बच्चा दर्द से तड़पता रहा।
विज्ञापन
मेरठ मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों को पीटते जूनियर डॉक्टर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सोमवार शाम को जूनियर डॉक्टरों ने तीमारदार परिवार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पीड़ितों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इस दौरान जिस मासूम को इलाज के लिए परिजन लेकर पहुंचे थे, वह दर्द से तड़पता रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी दीपक के पांच वर्षीय पुत्र कुणाल के दाएं हाथ का अंगूठा सोमवार शाम कट गया। दीपक अपने भाई देवेंद्र और भाभी प्रीति के साथ पुत्र को लेकर मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी में पहुंचे। पट्टी करते समय बच्चा रोने लगा तो परिजनों ने चिकित्सक को आराम से उपचार करने के लिए कहा। जिस पर उनकी चिकित्सकों से कहासुनी हो गई।

इसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने दीपक और देवेंद्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बीच-बचाव को आई दीपक की पत्नी को भी नहीं छोड़ा। पीड़ित बचाओ, बचाओ चिल्लाते रहे और डॉक्टर उनके साथ मारपीट करते रहे। इस दौरान इमरजेंसी में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने बीचबचाव का प्रयास किया, लेकिन जूनियर डॉक्टर मारपीट करते रहे। किसी तरह पीड़ितों ने अपनी जान बचाई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी जूनियर डॉक्टर फरार हो गए। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी।

यह भी पढ़ें: Photos: मुजफ्फरनगर में किसानों का हल्ला बोल, भाकियू का SSP दफ्तर पर प्रदर्शन, बेरिकेड गिराया

थाना प्रभारी अवधेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: आठ अफसरों को भी न दिखे स्काई बम, पटाखों को बताया केमिकल, पांच मजदूरों की हुई थी दर्दनाक मौत
विज्ञापन

मारपीट की घटना देख बुरी तरह सहम गया मासूम
मेडिकल की इमरजेंसी में पिता व अन्य परिजनों से मासूम कुणाल के सामने ही मारपीट की गई। पहले ही दर्द से तड़प रहा मासूम मारपीट की घटना से बुरी तरह घबरा गया। वह बुरी तरह रोने लगा। चिकित्सकों ने उसका उपचार भी नहीं किया। बच्चे को तड़पता देख मां भी रोने लगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें