रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह चौधरी व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा ममता शुक्ला ने शनिवार को पल्लवपुरम निवासी रालोद नेत्री सर्वेश पुंडीर को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी।
मेरठ के पल्लवपुरम फेस-1 डी एच पॉकेट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए नवनियुक्त रालोद जिलाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर ने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो उन पर भरोसा जताया है, उस पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में महिलाओं की अहम भूमिका होगी।
उन्होंने बताया कि वह रालोद से पिछले 15 वर्षों से जुड़ी हुई हैं और उन्होंने रालोद के लिए समय-समय पर अपना योगदान दिया है। जिलाध्यक्ष बनने से पहले वह जिला उपाध्यक्ष थीं। मंडल अध्यक्ष, प्रदेश में उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय महासचिव के पद पर भी वह रालोद को अपनी सेवा दे चुकी हैं। खतौली उपचुनाव के दौरान भी सर्वेश पुंडीर ने अपनी भूमिका निभाते हुए घर-घर जाकर महिलाओं को रालोद की नीतियों से अवगत कराया था।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश, जो बेरोजगारों को बनाता था शिकार, पकड़े गए आरोपियों ने उगले बड़े राज
माना जा रहा है कि खतौली उपचुनाव में मिली जीत के बाद सर्वेश पुंडीर को पार्टी हाईकमान ने उन्हें यह इनाम दिया है। सर्वेश पुंडीर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। भाजपा की नाम के लिए सरकार है, काम के लिए सरकार नहीं है। रालोद पार्टी किसानों, गरीबों, मजदूरों, महिलाओं की हितेषी पार्टी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से रालोद ने खतौली में चुनाव जीता है। उसी जोश के साथ आगामी चुनाव में भी ऐसे ही जीत मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: IPL में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने सहारनपुर के मयंक, USA पहुंची मेरठ के गुड़ की मिठास