दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के लोकार्पण का इंतजार लंबा होता लग रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा में लोकार्पण की तिथि पर फैसला नहीं हुआ है। एक्सप्रेसवे के दूसरे चरण डासना से यूपी गेट तक 19 किमी में काम चलने से इसे पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। एक्सप्रेसवे के दूसरे चरण का कार्य पूरा होने के बाद एक्सप्रेसवे पर जून से पहले आवागमन शुरू होने की उम्मीद नहीं है।
एक्सप्रेसवे के चौथे चरण में डासना से मेरठ तक 32 किमी के कार्य पर फिनिशिंग चल रही है। दूसरे चरण के निर्माण में रेलवे ओवरब्रिज का कार्य किया जाना है। इस पर गर्डर की लाचिंग के लिए रेलवे ने नौ अप्रैल की तारीख तय की है। दूसरे चरण का एक्सप्रेसवे 14 लेन का है।
वहीं, डासना से मेरठ तक का चरण छह लेन का है। हालांकि चौथे चरण के एक्सप्रेसवे पर मेरठ से डासना तक वाहनों का आवागमन जारी है। एनएचएआई ने कई प्रयासों के बाद बैरिकेडिंग कर वाहन रोके हैं।
यह भी पढ़ें: शिक्षिका हत्याकांड: घर में सेक्स रैकेट चलाते थे आरोपी पति और डॉक्टर, खुलेंगे कई और बड़े राज, तस्वीरें
उधर, लखनऊ से समीक्षा में शामिल प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने प्रधानमंत्री को बताया कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस के लिए हमने शत-प्रतिशत भूमि एनएचएआई को हस्तांतरित कर दी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/