फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में आईं खुशियों की बहार: गर्भवती महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, तीनों हैं स्वस्थ

Fri, 15 Apr 2022 10:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

गर्भवती महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। तीनों ही बच्चे स्वस्थ हैं और इनमें से एक बच्चे को मां को सौंप दिया गया है। वहीं एक साथ तीन बच्चों का जन्म होने से परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में दुर्गा नगर निवासी नैना ने तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। एक साथ तीन बच्चों का जन्म होने से परिवार में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. वीडी पांडेय ने बताया कि नैना के पति रोबिन सक्सेना हैं। नैना आठ माह तीन सप्ताह (कुल-35 सप्ताह) से गर्भवती थीं। उनका इलाज स्त्री एवम प्रसूति रोग विभाग की आचार्य डॉ. अरुणा वर्मा कर रही थीं। डॉ. अरुणा और उनकी टीम की डॉ. राघवी और डॉ. प्रतिष्ठा ने ऑपरेशन कर तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म कराया। 

यह भी पढ़ें: बीटेक स्टूडेंट मर्डर केस में बड़ा खुलासा: कॉलेज में चलती थी सिपाही के बेटे की गुंडागर्दी, पूछताछ में उगला वारदात का असली सच
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनो में से पहला लड़का दो किग्रा का है, जो नैना को सौंप दिया गया है। दूसरा लड़का 1.9 किग्रा और तीसरी लड़की 1.5 किग्रा की है, जिन्हें अभी एनआईसीयू में रखा गया है। इन्हें भी जल्द ही सौंप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मिन्नतें करता रहा मासूम: बेटे के आंसू देखकर भी नहीं पसीजा हैवान पिता का दिल, पत्नी पर आखिरी सांस तक किए ताबड़तोड़ वार, तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें