फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे पर केस दर्ज, फिरोज ने की ऐसी हरकत, देखकर पुलिस भी हैरान

Mon, 12 Jun 2023 06:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा पर केस दर्ज किया गया है। बताया गया कि कुछ समय पहले ही वह जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
याकूब कुरैशी का बेटा फिरोज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सरकार में मंत्री रहे याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया गया कि पुलिस ने जिस मकान को सील किया था, भूरा ने उसी मकान की सील तोड़ दी। इसी को लेकर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


बताया गया कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने फिरोज उर्फ भूरा को तीन साथियों के साथ पकड़ा। पुलिस के अनुसार, भूरा गैंगस्टर में जेल गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर है।

यह भी पढ़ें: अधिवक्ता हत्याकांड: मास्टरमाइंड भाटी गिरफ्तार, घर के बाहर दिन निकलते ही वारदात को दिया था अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन


शब-ए-बरात पर घर आया था भूरा
मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के दोनों बेटे इमरान कुरैशी और फिरोज उर्फ भूरा शब-ए-बरात पर 341 दिन बाद सराय बहलीम में अपने घर पर पहुंचे थे। 31 मार्च 2022 को याकूब कुरैशी की फैक्टरी पर पुलिस ने छापा मारा था। जिसमें याकूब, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान और फिरोज सहित 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके बाद तीनों पिता-पुत्र फरार हो गए थे। पुलिस ने दूसरा मुकदमा याकूब परिवार पर गैंगस्टर का दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें: Meerut: देवी-देवताओं पर की अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेताओं का हंगामा, मवाना में धर्म परिवर्तन का आरोप

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें