फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात बद्दो की तलाश जारी, पुलिस के निशाने पर मददगार, बेनामी संपत्तियों पर चलेगा बुलडोजर

Thu, 16 Jul 2020 12:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बदन सिंह बद्दो
विज्ञापन

मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो के करीबियों की बेनामी संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। पुलिस ने ऐसे करीबियों की 12 दुकानें चिह्नित कर लीं हैं। कार्रवाई के लिए दस्तावेजों की जांच चल रही है।

विज्ञापन


सवा साल बाद भी बद्दो का कोई सुराग नहीं लगा है। हालांकि पुलिस मान रही है कि बद्दो ने इस बीच अपने करीबियों से जरूर संपर्क किया होगा। बद्दो ने अवैध तरीके से कमाई की गई संपत्ति कई करीबियों को दी हुई है। बद्दो की फरारी में भी उन लोगों के नाम सामने आए थे। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बद्दो के करीबी तीन लोगों की 12 दुकानें अवैध तरीके से बनी हैं, जिनकी जांच की गई है। पुलिस ने इन दुकानों के दस्तावेज जुटाए हैं। उन पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। हालांकि बद्दो की फरारी के बाद उसके एक करीबी की पांच दुकानों पर पुलिस ने पहले भी बुलडोजर चलाया था। पुलिस का कहना है कि उक्त दुकानें दोबारा बना ली गई हैं। बद्दो के करीबी दो लोगों की जानकारी भी जुटाई गई है, जिन पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त 
एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि बद्दो की फरारी के बाद उसके 15 करीबी लोगों के शस्त्र लाइसेंस थाने में जमा किए गए थे। इन सभी के निरस्तीकरण की रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। बद्दो की फरारी से लेकर उसको संरक्षण देने में ये लोग कसूरवार हैं।

यह भी पढ़ें: भारत-चीन विवाद: अब इन विदेशी कंपनियों ने बाजार में पकड़ी रफ्तार, एसेसरीज के दाम हुए दोगुने

विज्ञापन

कई अनियमितता मिलीं 
बद्दो की फरारी के बाद मुकुट महल होटल की एमडीए, फायर ब्रिगेड और आबकारी विभाग ने जांच की थी। पुलिस के अनुसार होटल की बिल्डिंग मानकों के विरुद्ध बनी है। बिल्डिंग में कई अनियमितता मिली हैं। वहीं, सीएफओ अजय शर्मा का कहना है कि जांच में मुकुट महल में अनियमितता मिली हैं। अग्निशमन यंत्र दुरुस्त नहीं मिले। उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है।   

आज हो सकते हैं बयान
10 लाख के रिश्वत प्रकरण में जांच अधिकारी एसपी देहात गाजियाबाद नीरज जादौन बृहस्पतिवार को एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह, व्यापारी नेता नवीन गुप्ता और नरेश कंसल के बयान दर्ज कर सकते हैं। होटल मुकुट महल के मालिक मुकेश गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके भाई नरेश कंसल ने आरोप लगाया था कि संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने एसपी सिटी के नाम से 10 लाख की रिश्वत ली थी। लेकिन पुलिस ने सभी कार्रवाई की तो उसके बाद 7.50 लाख रुपए वापस हुए। जबकि अभी ढाई लाख रुपए नवीन गुप्ता के पास होने बताए गए। वहीं, नरेश कंसल का दावा है कि हमारे पास रिश्वत देने के पूरे सुबूत हैं। नवीन गुप्ता हमारे घर से 10 लाख रुपए लेकर गए थे। एसपी सिटी द्वारा मुकेश गुप्ता पर कोई भी कार्रवाई न होने की बात नवीन गुप्ता ने कही थी। जिसकी ऑडियो भी मुकेश गुप्ता के मोबाइल में है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें