मेरठ में रोहटा क्षेत्र के एसएसवी इंटर कॉलेज मुरलीपुर के प्रबंधक प्रभु दयाल सिसोदिया की पोती परूनिका सिसोदिया ने महिला आईपीएल में बतौर गेंदबाज गुजरात जायंट्स टीम में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने परिवार और गांव डौला का नाम रोशन किया है।
बताया गया कि परूनिका दिल्ली के भारत नेशनल पब्लिक स्कूल में कक्षा 11वीं में पढ़ती है। उनके पिता सुधीर सिंह सिसोदिया भी क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं, जिनसे परुनिका का बचपन से ही खेल की तरफ रुझान रहा है। पहले टेनिस से अपनी क्षमता दिखाई और फिर क्रिकेट को अपना लक्ष्य बनाया। यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने आरपीसीए अकादमी दिल्ली में दिन-रात मेहनत की। बताया गया कि करन पब्लिक स्कूल में कोच अतहर अली के पास सप्ताह में अभ्यास करने आती रहती थीं।
यह भी पढ़ें: सहारनपुर डबल मर्डर केस: इंसाफ की आस में सूख गए परिजनों के आंसू,हत्यारों का नहीं लगा सुराग,आखिर कब मिलेगा इंसाफ
ये रहा सफर
14 साल की उम्र में दिल्ली की ओर से स्टेट अंडर-19 दिल्ली टीम में चयन हुआ। जहां वे 17 विकेट लेकर देश में गेंदबाजों की सूची में आठवें स्थान पर रहीं। इसके बाद 21-22 में अंडर-19 और सीनियर टीम में पुन: चयनित हुई, जहां सीनियर टीम में 14 विकेट लेकर देश में दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं 22-23 में अंडर-19 टी-20 में 11 विकेट लिए और अंडर-19 इंडिया-बी टीम में उनका चयन हुआ।
यह भी पढ़ें: नकली नोट का मामला: आफताब का पाकिस्तान से कनेक्शन, पूछताछ में उगला ऐसा सच, पुलिस अफसर भी हैरान
वेस्टइंडीज और श्रीलंका के विरुद्ध तीन मैच में पांच विकेट लेकर श्रंखला में तीसरे स्थान की गेंदबाज रहीं। लेकिन वर्ल्डकप की टीम में चयन न होने से थोड़ी निराश हुई और जनवरी 2023 में होने वाली सीनियर महिला एक दिवसीय टूर्नामेंट में 21 विकेट लेकर देश में पहले स्थान पर रहीं। वर्तमान में हो रही सीनियर वनडे जोनल टूर्नामेंट में नॉर्थ जोन की टीम में चयनित होकर हैदराबाद में खेल रही हैं।