मेरठ में करनैल होटल में नरेश कुमार की खुदकुशी ने निगरानी व्यवस्था की पोल भी खोल दी है। इस होटल के पास में ही आबूलेन पुलिस चौकी है। होटल में भी रातभर स्टाफ के चेकिंग के दावे किए जाते हैं।
इसके बावजूद नरेश कुमार तमंचे के साथ होटल के कमरे में पहुंचे गए और फिर रात में कनपटी पर गोली मारकर जान भी दे दी।