फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू: स्नातक प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए कल से करें ऑनलाइन पंजीकरण, जानें- प्रवेश के लिए कहां कितनी सीटें

Thu, 19 Aug 2021 10:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ व सहारनपुर मंडल में 68 एडेड और राजकीय कॉलेज हैं। इनमें बीए, बीएससी, बीकॉम की 37 हजार सीटें हैं। इन सीटों में 50 फीसदी यूपी बोर्ड और 50 फीसदी सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड के छात्र-छात्राओं के लिए आरक्षित रहेंगी।
विज्ञापन
CCSU - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) कैंपस और कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए कल से ऑनलाइन पंजीकरण किए जा सकते हैं। सीसीएसयू की वेबसाइट पर छात्र-छात्राएं 115 रुपये पंजीकरण शुल्क के साथ फार्म भर सकते हैं। छात्र-छात्राओं को फार्म भरते समय तीन कॉलेजों का विकल्प भरना होगा। मेरिट में नंबरों के हिसाब से कॉलेज अलॉट होगा। छात्र-छात्राएं एक रजिस्ट्रेशन में एक ही मोबाइल नंबर भरें। फार्म पूरा भरने के बाद उसका प्रिंट आउट ले लें। शुक्रवार को विवि की तरफ से एडमिशन प्रक्रिया की पूरी गाइड लाइन भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। 

विज्ञापन


सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ व सहारनपुर मंडल में 68 एडेड और राजकीय कॉलेज हैं। इनमें बीए, बीएससी, बीकॉम की 37 हजार सीटें हैं। इन सीटों में 50 फीसदी यूपी बोर्ड और 50 फीसदी सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड के छात्र-छात्राओं के लिए आरक्षित रहेंगी। इस बार यूपी बोर्ड के नौ जिलों में 12वीं में 261819 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। सीबीएसई और आईसीएसई में 40 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं हैं। हालांकि सीबीएसई व आईसीएसई में 70 फीसदी छात्र-छात्राएं इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट कोर्स, बीए एलएलबी आदि कोर्सों में एडमिशन लेते हैं। इनमें डीयू जाने वालों की संख्या ज्यादा रहती है। 30 फीसदी छात्र-छात्राएं सीसीएसयू में एडमिशन लेते हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा मारामारी एडेड कॉलेजों में बीए, बीएससी और बीकॉम में रहेगी। बाकी कोर्सों में आसानी से एडमिशन मिलने की संभावना है। पूरी जानकारी शुक्रवार को विवि की वेबसाइट www.ccsu.ac.in पर अपलोड कर दी जाएगी। 

प्रवेश के लिए कहां कितनी सीटें
सीसीएसयू में सीटों की बात करें तो एक लाख 40 हजार से अधिक सीटें हैं। जिलेवार सीटों की बात करें तो मेरठ में एडेड, राजकीय और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 41723 सीटें हैं। बागपत में 14355, बुलंदशहर में 28636, गौतमबुद्धनगर में 15601, गाजियाबाद में 25333, हापुड़ में 13807, मुजफ्फरनगर में 20342, सहारनपुर में 32156 और शामली में सरकारी और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 9013 सीट हैं।  
विज्ञापन


यूजी के 25 कोर्सों में ले सकते हैं एडमिशन 
स्नातक प्रथम वर्ष में 25 से अधिक कोर्सों में एडमिशन ले सकते हैं। इस बार कैंपस में भी बीए, बीएससी, बीकॉम के कोर्स शुरू हो रहे हैं। इनमें आर्ट, साइंस और कॉमर्स में दो विषयों के साथ तीसरा विषय दूसरे संकाय से लिया जा सकता है। ऐसे में कैंपस में इन नए कोर्सों में एडमिशन लिया जा सकता है। इसके अलावा कैंपस, कॉलेजों में दूसरे सेल्फ फाइनेंस कोर्स भी चल रहे हैं। पांच वर्षीय बीए एलएलबी और बीकॉम-एलएलबी में छह हजार से ज्यादा सीटें हैं। इसके अलावा बीबीए, बीसीए, बीए-बीएड, बीएलएड, बीएफए, बीजेएमसी, बीएमएलटी, बीपीटी, बीएससी ओप्टोमेट्री, बीएससी होम साइंस क्लीनिकल न्यूट्रिशियन, बीएससी ज्वैलरी डिजाइन, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, बीवॉक, बीएससी होम साइंस कोर्सों में एडमिशन ले सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें