मेरठ में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां शराबी पति पत्नी को सिर्फ इसलिए पीटता है, क्योंकि वह पतली है। पीड़िता ने बंधक बनाकर यातनाएं देने का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शराबी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इंचौली थाना ग्राम बिचोला निवासी महिला रीना की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम गेसीपुर निवासी सुनील के साथ हुई थी।