फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दिसंबर 2026 तक टोल प्लाजा पर नहीं रुकेंगे वाहन

Thu, 18 Dec 2025 10:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी के प्रश्न पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि देशभर में दिसंबर 2026 तक मल्टीलेयर टोल सिस्टम लागू होगा। इससे टोल प्लाजा पर रुकना नहीं पड़ेगा और हिंसा की घटनाएं रुकेंगी।
विज्ञापन
सिवाया टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी के प्रश्न पर परिवहन मंत्री ने दिया जवाब संवाद न्यूज एजेंसी मेरठ। सांसद डाॅ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने राज्यसभा में प्रश्न उठाया कि सेटेलाइट टैक्स योजना का सारांश क्या है और यह कब तक पूर्णत: प्रभावी हो जाएगी। ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिक्गनिशन योजना की वर्तमान में स्थिति क्या है।
विज्ञापन


टोल पर होने वाली हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए क्या उपाय किए गए हैं। मेरठ महानगर के अंदर वाहनों का लोड रोकने के लिए इनर रिंग रोड बनाने पर एनएचएआई क्या अपना योगदान देगा। इसके जवाब में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दिसंबर 2026 तक पूरे देश में यह सिस्टम लागू हो जाएगा। इससे टोल प्लाजा पर वाहनों को रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नितिन गडकरी ने कहा कि देश में लगभग 1000 टोल प्लाजा हैं।

पहले कैश लिया जाता था और अब फास्टटैग से टोल टैक्स लिया जा रहा है। अब मल्टीलेयर सिस्टम शुरू हो रहा है। पहले दस टोल प्लाजा पर कॉन्ट्रेक्ट दिए गए हैं और दस की प्रक्रिया चल रही है। तेज गति से वाहन टोल प्लाजा से गुजर जाएंगे और टैक्स कट जाएगा। उन्होंने कहा कि फास्ट टैग हाथ में लेकर रखना भी एक तरह का फ्रॉड है। 6725 ऐसे कैश पकड़ में आए हैं।
विज्ञापन


अब एक वाहन एक फास्टटैग नियम लागू किया गया है। अब नंबर प्लेट का भी फोटो आएगा। बिना फास्ट टैग वाले वाहनों से अब यूपीआई के जरिए टैक्स वसूला जा रहा है। टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब टोल पर कोई व्यक्ति खड़ा नहीं रहेगा। कोई किसी वाहन को नहीं रोकेगा तो झगड़े भी नहीं होंगे।

टोल पर मारपीट की समस्याएं पूरी तरह से खत्म हो जाएंगी। पहले टोल प्लाजा पर पहलवान टाइप के लोग गुंडागर्दी करते थे। लाठियां मारते थे और मारपीट करते थे। अपमानजनक व्यवहार करने वालों की छुट्टी हो जाएगी। मेरठ में इनर रिंग रोड भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें