फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ बंद...हाई कोर्ट बेंच के लिए भरी गई निर्णायक हुंकार

विज्ञापन
हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर मेरठ बंद के  दौरान हापुड़ रोड पर लोगों से सहयोग की अपील करते अ​धि
विज्ञापन
यह बंद सिर्फ व्यापारिक विरोध नहीं था बल्कि पश्चिम उत्तर प्रदेश की न्यायिक उपेक्षा के खिलाफ संगठित, सशक्त और आक्रामक चेतावनी थी। अब हाईकोर्ट बेंच चाहिए और वह भी मेरठ में...
विज्ञापन


मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की वर्षों पुरानी मांग अब आर-पार की लड़ाई में बदलती दिख रही है। अधिवक्ताओं के आंदोलन को बुधवार को उद्योग, व्यापार और ट्रांसपोर्ट जगत ने पूरी ताकत से समर्थन देते हुए ऐसा बंद किया, जिसने पूरे शहर की रफ्तार थाम दी। 25 हजार से अधिक व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर ताले लटके रहे और मेरठ की अर्थव्यवस्था एक दिन के लिए पूरी तरह ठहर गई। सोना-चांदी, दवा, खाद्यान्न, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल बाजारों में कारोबार पूरी तरह बंद रहा। संयुक्त व्यापारिक संगठनों के अनुसार शहर में रोज़ाना 300 से 350 करोड़ रुपये का कारोबार होता है, लेकिन इस ऐतिहासिक बंद से करीब 250 से 350 करोड़ रुपये का सीधा नुकसान हुआ। इसके बावजूद व्यापारियों ने साफ कहा कि यह आर्थिक बलिदान न्याय की लड़ाई में छोटा है।



पश्चिम उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति के नेतृत्व में सदर बाजार, खाद्यान मंडी, देहली गेट, बेगमपुल, आबूलेन, कंकरखेड़ा, मोदीपुरम, रोहटा रोड, पुराना शहर बंद रहा। व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर नहीं खोले। संयुक्त व्यापार संघ, पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, ध्यानचंद नगर इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन ने दावे के साथ कहा कि शहर में प्रतिदिन 300 से 350 करोड़ का कारोबार होता है। देर शाम लोडिंग होने के बाद भी आज 250 करोड़ का सीधा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


ध्यानचंद नगर इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल पुंडीर ने कहा कि आज को व्यापार और उद्योग को नुकसान हुआ है इसका प्रभाव जीडीपी को भी प्रभावित करता है। जरूरी है कि हाईकोर्ट बेंच मेरठ को दी जानी चाहिए।



ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि आज शहर में ट्रांसपोर्ट सप्लाई पूरी तरह बंद रखी गई। लोडिंग और अनलोडिंग नहीं हुई है। ऐसे में सीधा 50 करोड़ का ट्रांसपोर्ट कारोबार प्रभावित हुआ है। बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि प्रतिदिन शहर में बाहर से आने वाले व्यापारी सोना और चांदी की लगभग 50 करोड़ से अधिक की खरीद करते हैं। आज की बंदी ने कारोबारियों को भी प्रभावित किया। सोने और चांदी के भाव प्रतिदिन बदलते हैं। ऐसे में अलग कल खरीद होगी तो भाव बढ़ भी सकते हैं।

आवश्यक वस्तुओं में दवा सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। दवा व्यापारी घनश्याम मित्तल, रजनीश कौशल, मनोज अग्रवाल ने कहा कि आज शहर के प्रत्येक नागरिक के हित में सफल आंदोलन किया गया है लेकिन बहुत से लोगों को परेशानी भी हुई। करोड़ों रुपये का दवा कारोबार भी क्लीनिक बंद होने के कारण प्रभावित हुआ है। कपड़ा व्यापारी अंकुर गोयल और अमित बंसल ने बताया कपड़ा बाजार को सीधेतौर पर 40 करोड़ का नुकसान हुआ है। बंद के चलते दूध, पानी, खाद्यान आदि की सप्लाई बाधित रही।

हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर मेरठ बंद के  दौरान हापुड़ रोड पर लोगों से सहयोग की अपील करते अधि

हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर मेरठ बंद के  दौरान हापुड़ रोड पर लोगों से सहयोग की अपील करते अधि

हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर मेरठ बंद के  दौरान हापुड़ रोड पर लोगों से सहयोग की अपील करते अधि

हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर मेरठ बंद के  दौरान हापुड़ रोड पर लोगों से सहयोग की अपील करते अधि

हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर मेरठ बंद के  दौरान हापुड़ रोड पर लोगों से सहयोग की अपील करते अधि

हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर मेरठ बंद के  दौरान हापुड़ रोड पर लोगों से सहयोग की अपील करते अधि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें