फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नैनीताल हादसे में दो महिलाओं की मौत, लिसाड़ी गेट इलाके में शोक, बाजार रहे बंद

Thu, 18 Jun 2026 04:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर हुए दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौत के बाद मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में शोक का माहौल है। व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन
बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ। नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत के बाद मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। गुरुवार को मृतकों के घरों और आसपास के मोहल्ले में सन्नाटा छाया रहा। घटना से दुखी व्यापारियों ने भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन


घूमने गए परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 
लिसाड़ी गेट स्थित ताला फैक्ट्री क्षेत्र के रहने वाले नफीस और उनके भाई अनीस परिवार के साथ उत्तराखंड के नैनीताल घूमने गए थे। परिवार के अन्य सदस्य और रिश्तेदार भी उनके साथ थे। कुल 28 लोग टेंपो ट्रैवलर से यात्रा पर गए थे।बुधवार रात सभी लोग नैनीताल से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर वाहन के ब्रेक फेल हो गए और ट्रैवलर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें: Meerut: गोहत्या कानून पर शंकराचार्य का बड़ा बयान, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, गोसेवा का दिलाया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन

दो महिलाओं की मौत, कई लोग घायल 
हादसे में नफीस की पत्नी शहनाज और परिवार की सदस्य नाजरीन की मौत हो गई। जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

घरों में पसरा सन्नाटा, बाजार भी रहे बंद 
दो महिलाओं की मौत की खबर जैसे ही मेरठ पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को मृतकों के घरों पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। वहीं स्थानीय व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर हादसे पर दुख जताया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 
हादसे के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में हर ओर गम का माहौल है। रिश्तेदार और परिचित लगातार पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें