मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में व्हाट्सएप ग्रुपों पर युवक की मौत की अफवाह उड़ाने का का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
अहमदनगर निवासी युवक का आरोप है कि किसी ने उसकी मौत की झूठी सूचना व्हाट्सएप ग्रुपों में डाल दी है। इसके चलते सुबह से रिश्तेदारों के फोन आ रहे हैं। मैसेज में मोबाइल गेम पबजी खेलते हुए युवक की मौत होना बताया गया।
बड़ा सवाल: कैसे सुधरेगी यूपी पुलिस, कैमरे में कैद हुए इंस्पेक्टर और महिला पुलिसकर्मी, ये है मामला
बताया गया कि युवक लगातार सात घंटे से फोन पर पब्जी गेम खेल रहा था। तभी वह ब्लास्ट कर... ब्लास्ट कर चिल्लाया और अचानक उसकी मौत हो गई। मैसेज में एक अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ का बयान भी लगाया गया है।
वहीं परिजनों ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की तो पुलिस ने मामले को साइबर सेल का बताते हुए टरका दिया। बाद में परिजनों ने साइबर सेल पहुंचकर लिखित शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/