फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टोटके की मारी, पुलिस बेचारी, साल के पहले दिन गुडवर्क में दर्ज हुआ मुकदमा

Mon, 02 Jan 2023 04:39 PM IST
Dimple Sirohi उबैद सिद्दीकी, अमर उजाला, मेरठ

सार

पुलिस महकमे में वर्षों पुरानी धारणाएं बरकरार हैं। मेरठ पुलिस ने रविवार को यह परंपरा बरकरार रखी है। नए साल के पहले दिन एक जनवरी को पुलिस ने गुडवर्क दर्ज करने की रिवायत निभाई।
विज्ञापन
meerut police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपराध और अपराधियों से जूझने वाली पुलिस भी शुभ-अशुभ के फेर में रहती है। नए साल के पहले दिन हर थाने में पहली अपराध संख्या पर गुडवर्क ही दर्ज होता है, ताकि पूरे साल सब अच्छा ही अच्छा रहे। वर्षों पुराने इस टोटके से पुलिस खुद को जुदा नहीं कर पा रही है। 2023 में भी इसी मंशा से पुलिस ने नए साल का आगाज किया है। 

विज्ञापन


वैज्ञानिक युग में भी पुलिस महकमे में वर्षों पुरानी धारणाएं बरकरार हैं। एक जनवरी को पुलिस गुडवर्क दर्ज करने की रिवायत निभा रही है। पुलिस पहली संख्या पर किसी तरह का अपराध दर्ज नहीं करती है। माना जाता है कि यदि पहली अपराध संख्या पर कोई घटना दर्ज होती है तो साल भर ऐसे अपराधों से ही जूझना पड़ेगा।

यही वजह है कि हर थाना प्रभारी पहली अपराध संख्या पर गुडवर्क ही दर्ज कराता है। गुडवर्क यानि तमंचा, चाकू, नशीले पदार्थ, शराब, सट्टा की बरामदगी और अभियुक्तों की गिरफ्तारी करना होता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News: बेटी के जन्मदिन पर मौत की नींद सोया पूरा परिवार, 14 घंटे तक तड़पती रही मासूम

विज्ञापन

एक दिन पहले ही कर लेते हैं तैयारी
बकायदा इसके लिए एक दिन पहले ही ताना-ताना बुन लिया जाता है। इस साल भी पुलिस टोटके से अछूती नहीं रह पाई। हर थाने से गुडवर्क की बौछार हुई। ब्रह्मपुरी, परीक्षितगढ़, भावनपुर, टीपीनगर, लालकुर्ती, सरूरपुर, परतापुर पुलिस ने तमंचा और चाकू, सट्टा, शराब के साथ बदमाशों को गिरफ्तार कर अपराध पंजिका का शुभारंभ किया। 

हालांकि, पुलिस अधिकारी इस टोटके के बारे में जानकारी होने से बचते रहे। नए साल के पहले दिन ही रोहटा थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक की सांड़ की टक्कर लगने से मौत हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। वहीं, टीपी    नगर में दंपती और बच्ची की अंगीठी जलाने के  बाद बंद कमरे में दम घुटने से मौत हो गई। 

ऐसा कोई नियम नहीं
इसे लेकर कोई नियम नहीं है। साल के पहले दिन जो घटना हो, उसे दर्ज किया जाना चाहिए। कुछ लोग मानते हैं कि शुभ से शुरू हुए काम का अंत शुभ होता है। इसके चलते आमतौर पर गुडवर्क दर्ज करने की परंपरा है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें