फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार-ओवरलोड वाहनों पर लगेगी लगाम और अवैध टैक्सी स्टैंड पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
डग्गामार और ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा करने के निर्देश देते डीएम वीके सिंह
विज्ञापन
मेरठ। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम वीके सिंह ने मंगलवार को कर-करेत्तर, राजस्व संग्रह कार्यों, राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक की। जिसमें डग्गामार और ओवरलोड वाहनों पर लगाम लगाने के साथ-साथ अवैध टैक्सी स्टैंड पर कार्रवाई की बात कही। डीएम ने आबकारी, स्टांप ड्यूटी, वाणिज्य कर, प्रवर्तन, खनन, परिवहन, वानिकी, मंडी, नगर पालिका, नगर पंचायत की कर करेत्तर, राजस्व संग्रह कार्यों की मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। कर वसूली के संबंध में संबंधित अधिकारी रणनीतिक रूप से कार्यवाही करते हुए वसूली में प्रगति लाया जाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

डीएम ने तहसीलदार वाणिज्यकर तथा अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वसूली एवं लंबित आरसी को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित कर लें। संभागीय परिवहन विभाग को डग्गामार एवं ओवरलोडेड वाहनों पर अंकुश लगाने तथा अवैध टैक्सी स्टैंड के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए। खनन विभाग को निर्देश किया गया कि जनपद में खनन माफियाओं पर लगातार निगरानी रखी जाए। नगर पंचायत के कार्यों की समीक्षा करते हुए समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नगर पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई, वेंडिंग जोन बनाने, लू से बचाव हेतु छांव, प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा है कि कस्बों में सड़कों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाए। डीएम द्वारा राजस्व कार्यों की समीक्षा करने के साथ राजस्व के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में लंबित वादों का पीठासीन अधिकारी को शीघ्र निस्तारण करने की बात कहीं। इस अवसर पर एसडीएम सदर कमल किशोर देशभूषण कंडारकार, एडीएम प्रशासन बलराम सिंह, एडीएम सिटी बृजेश सिंह, एडीएम वित्त सूर्य कान्त त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें