फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने का मामला: सीबीआई के रडार पर आए सीजीएसटी के कई अधिकारी 

Sun, 15 Sep 2019 11:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सीबीआई का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ के जली कोठी स्थित सीजीएसटी के कार्यालय से गुरूवार रात को गिरफ्तार हुए अधीक्षक के मामले में मेरठ के कई अधिकारी सीबीआई की रडार पर हैं। जल्द ही कई अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद चार्जशीट फाइल की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद से सीजीएसटी का दफ्तर बाहर से शांत नजर आ रहा है, लोगों की आवाजाही कम है। हालांकि सूत्र अंदर हलचल बता रहे हैं। 
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें: यूपी: ससुर ने किया दुष्कर्म, जेठ ने छेड़छाड़, मुंबई में बैठे पति से की शिकायत तो दिया तीन तलाक

सीबीआई की एक टीम अगले सप्ताह एक बार फिर मेरठ जाएगी। वहां संदिग्ध लोगों से पूछताछ करेगी। सीबीआई के पास सूचना है कि अधीक्षक विकास कुमार की तरह ही कुछ लोग ऑडिट करने के नाम पर शहर के कारोबारियों और व्यापारियों से पैसों की डिमांड कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में लोग अपनी फाइल को पास कराने के लिए अधिकारियों के चुंगल में फंस जा रहे हैं। ऐसे ही अधिकारियों पर नकेल कसने के लिए अब सीबीआई की टीम जीएसटी अधिकारियों की कुंडली खंगालने में जुट गई है। 

यह भी पढ़ें: सिर्फ डेढ़ मिनट में यूनिवर्सिटी के अधीक्षक की सरेआम हत्या, कहा... ले लिया बदला, देखें तस्वीरें

गौरतलब है कि 11 सितंबर की रात को सीबीआई ने मेरठ के रहने वाले अजय कुमार की शिकायत पर जली कोठी स्थित सीजीएसटी के ऑडिट सेल में तैनात अधीक्षक विकास कुमार गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप है कि वह ऑडिट रिपोर्ट को पास करने के लिए ठेकेदार से पहले आठ लाख रुपये और फिर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। 

इसके बाद सीबीआई ने उसे टैप कर तीन लाख रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें