ऐसे में लोग अपनी फाइल को पास कराने के लिए अधिकारियों के चुंगल में फंस जा रहे हैं। ऐसे ही अधिकारियों पर नकेल कसने के लिए अब सीबीआई की टीम जीएसटी अधिकारियों की कुंडली खंगालने में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: सिर्फ डेढ़ मिनट में यूनिवर्सिटी के अधीक्षक की सरेआम हत्या, कहा... ले लिया बदला, देखें तस्वीरें
गौरतलब है कि 11 सितंबर की रात को सीबीआई ने मेरठ के रहने वाले अजय कुमार की शिकायत पर जली कोठी स्थित सीजीएसटी के ऑडिट सेल में तैनात अधीक्षक विकास कुमार गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप है कि वह ऑडिट रिपोर्ट को पास करने के लिए ठेकेदार से पहले आठ लाख रुपये और फिर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
इसके बाद सीबीआई ने उसे टैप कर तीन लाख रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया।