तहसील में भिड़े अधिवक्ता, सीओ के सामने हुई जूतम-पैजार, महिला वकील घायल
बागपत जनपद में तहसील में शुक्रवार दोपहर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब क्लाइंट को लेकर एक महिला व एक पुरुष अधिवक्ता आपस में भिड़ गए। जहां बीच-बचाव कराने पहुंचे सीओ के सामने भी काफी देर तक जूतम-पैजार होती रही। इसमें एक महिला अधिवक्ता घायल हो गई।
मेरठ पहुंचा यूट्यूबर का शव, मचा कोहराम, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
यूट्यूबर सुनील सैनी का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस दौरान रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने किसी तरह पीड़ित परिवार को संभाला।
एक सप्ताह पहले ऋषिकेश में गंगा में नहाते समय डूबा था सुनी सैनील
मीनाक्षीपुरम ई-63 मेरठ निवासी यूट्यूबर सुनील सैनी (26) एक सप्ताह पहले ऋषिकेश में गंगा में नहाते समय डूब गया था। वहीं गुरुवार को सुनील सैनी का शव पशुलोक बैराज से मिला है। एसडीआरएफ की टीम ने शव बरामद किया। ऋषिकेश पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।