09:57 AM, 21-Mar-2023
Meerut News Live: बारिश से शाकंभरी देवी में अलर्ट, कुछ देर के लिए रोका ट्रैफिक, छत से गिरकर महिला की मौत
मोदीपुरम में झमाझम बारिश से एक बार फिर ठंड ने दस्तक दे दी है। सोमवार को लोगों ने जर्सी-स्वेटर निकाल लिए। वहीं तेज हवा के कारण गेहूं और सरसों की फसलें गिर गईं। इससे किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई। मंगलवार-बुधवार को मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन 23 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के दोबारा सक्रिय होने से मौसम फिर करवट लेगा और कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
चैत्र नवरात्र में साज शृंगार की तैयारियां शुरू
चैत्र नवरात्र में मैया की पूजा के साथ ही उनके साज शृंगार की तैयारियों में भक्त जुट गए हैं। नवरात्र पर कारोबार चमकाने के लिए बाजार भी सज गए हैं। माता की मूर्ति, चुनरी, नारियल, रोली, लौंग से पूजा की थाली और टोकरी तक की खरीद शुरू हो गई है। मां के नौ स्वरूपों वाली मूर्तियों की भी काफी मांग हैं। शहर में 300 से अधिक स्थाई और अस्थाई दुकानें सज गई हैं। नवरात्र पर श्रद्धालु नौ दिन तक व्रत रखेंगे। कल से मंदिरों में घट स्थापना और अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी।