आदित्य गिरोह के सदस्य विशाल को सुनाई गई सजा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगा
बिजनौर में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हनी गोयल ने जानलेवा हमले के दो अलग-अलग मामलों में दोषी पाते हुए विशाल को साढ़े पांच वर्ष के कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। विशाल पुलिस गिरफ्त से फरार हुए आदित्य का साथी है। आदित्य पर ढाई लाख का इनाम घोषित है।
मौलाना जहूर बोले- जमीयत के दीनी तालीमी बोर्ड को मजबूत करें पदाधिकारी
जमीयत उलमा-ए-हिंद (मौलाना महमूद मदनी गुट) की वार्किंग कमेटी की बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जमीयत के दीनी तालीमी बोर्ड को मजबूत बनाने और गोद लिए गांवों को आदर्श गांव बनाने की दिशा में काम करने का आह्वान किया गया।
राठी खाप के चौधरी का 105 साल की उम्र में निधन, 350 गांवों में दौड़ी शोक की लहर
बागपत जनपद में बड़ौत के टीकरी कस्बा निवासी राठी खाप के चौधरी ब्रह्म सिंह राठी का 105 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार को राठी खाप चौधरी के निधन से कस्बे में गमगीन माहौल बन गया। उनके अंतिम संस्कार में हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान सहित अन्य राठी खाप के गांव सहित दूर-दराज से गणमान्य लोग शामिल हुए। उधर, उनके निधन पर परिजनों में कोहराम मचा है।
Saharanpur : रिश्वत लेते दबोचा गया लेखपाल, एंटी करप्शन की टीम कर रही पूछताछ, ये था मामला
सहारनपुर जनपद में एंटी करप्शन की टीम ने सदर तहसील के चकबंदी लेखपाल नेत्रपाल को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। दतौली मुगल निवासी किसान मोहब्बत अली ने 20 दिन पहले सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में अपने खेत की चकरोड को कब्जा मुक्त करने की मांग की थी। जिसकी एवज में लेखपाल लगातार उनसे पैसों की डिमांड कर रहा था।