फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Live: मेरठ में एसपी सिटी रहे आरके विश्वकर्मा को बनाया गया कार्यवाहक DGP, शामली में युवती की हत्या

Fri, 31 Mar 2023 04:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

खास बातें

Meerut News Live: पश्चिमी यूपी में गुरुवार रात से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। वहीं तेज हवा और बारिश के चलते गेहूं और सरसों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
आरके विश्वकर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:41 PM, 31-Mar-2023

मेरठ में एसपी सिटी और एसपी देहात रहे आरके विश्वकर्मा कार्यवाहक डीजीपी यूपी बने हैं। आरके विश्वकर्मा वर्तमान में डीजी पुलिस भर्ती बोर्ड के पद पर तैनात हैं।

11:28 AM, 31-Mar-2023

मेरठ में कंकरखेड़ा के वार्ड 40 जटौली गांव के मुख्य रास्ते पर बारिश का पानी भार है। जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई बार नगर निगम के अधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया। लेकिन इसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।

10:56 AM, 31-Mar-2023

नलकूप के कुएं में मिला महिला का शव

शामली में बाबरी थाना क्षेत्र के बंतीखेड़ा गांव में नलकूप के कुएं में महिला का शव मिला। वहीं घटना की जानकारी लगने पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। कुएं से करीब 18 वर्षीय युवती का शव निकाल लिया गया है। गले पर निशान मिले हैं। जिससे माना जा रहा है कि हत्या कर शव कुएं में फेंक गया है।

एसपी अभिषेक झा भी मौके पर पहुंच गए हैं। अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

10:26 AM, 31-Mar-2023

Meerut News Live: मेरठ में एसपी सिटी रहे आरके विश्वकर्मा को बनाया गया कार्यवाहक DGP, शामली में युवती की हत्या

सिद्धपीठ शांकभरी देवी में चैत्र नवरात्र के दशमी पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रात्रि से हो रही तेज बारिश के चलते हाईअलर्ट जारी कर दिया गया।

वहीं शुक्रवार सुबह श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा, लेकिन 10 बजे के लगभग पुलिस द्वारा बैरियर लगाकर सभी श्रद्धालुओं को सिद्धपीठ जाने से रोक दिया गया। पुलिस द्वारा रोक जाने के बावजूद श्रद्धालु नहीं माने। इस दौरान पुलिस ने बामुश्किल श्रद्धालुओं को रोका।

बता दें कि आस्था के आगे पुलिस की नहीं चल पाई और आखिरकार श्रद्धालुओं को सिद्धपीठ जाने के लिए भेजना पड़ा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें