फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव विस का सेमीफाइनल नहीं : सिन्हा

Thu, 11 Feb 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव आने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल नहीं है। सिर्फ रिक्त पदों पर चार जगह चुनाव हो रहा है। ऐसे में यह चुनाव पूरी तरह यूपी सरकार के दबाव में है। इसे सेमीफाइनल का रूप नहीं मान सकते हैं।
विज्ञापन

 
बुधवार को पूर्व विधायक और स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अमित अग्रवाल के आवास पर मनोज सिन्हा ने मीडिया से वार्ता में कहा कि उपचुनाव में भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी। लेकिन यह तय है कि आने वाला विधानसभा चुनाव पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में होगा।

उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है। इसलिए चुनाव सपा और बसपा से होगा। लेकिन पूर्व में बसपा और अब सपा सरकार में प्रदेश की जनता पूरी तरह परेशान है। इसलिए सुशासन के लिए भाजपा को ही विकल्प चुनेगी।
विज्ञापन


इससे पहले अमित अग्रवाल और उनके पुत्र एडको के प्रबंध निदेशक वरुण अग्रवाल ने मनोज सिन्हा का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश मंत्री अश्वनी त्यागी, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री सोमेंद्र तोमर, नरेश गुर्जर, रविंद्र तेवतिया, संजीव रस्तोगी, बलराज गुप्ता, राजदीप गुप्ता, अमित चिकारा, अजय चंद्रा आदि मौजूद रहे।

रेल राज्यमंत्री ने सफाई को सराहा
मेरठ। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने सिटी स्टेशन पर साफ-सफाई की व्यवस्था को सराहा। सिन्हा मुजफ्फरनगर और देवबंद में हो रहे विस उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार के लिए मंगलवार को संगम एक्सप्रेस से मेरठ आए थे।

सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं और मीडिया से बातचीत करने के बाद प्रचार के लिए निकल गए थे। बुधवार को सिन्हा दिल्ली जाने के लिए सिटी स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने स्टेशन पर सफाई देखकर स्टेशन अधीक्षक श्याम सुंदर की सराहना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें