फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिले के लिए बच्चों संग पैरेंट्स का टेस्ट

Thu, 11 Feb 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सोफिया गर्ल्स स्कूल में एलकेजी क्लास में प्रवेश के लिए इंटरेक्शन बुधवार को भी हुए। स्कूल में सुबह से पैरेंट्स अपनी बेटियों के साथ जरूरी प्रमाणपत्र लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


पैरेंट्स का इंटरेक्शन अलग हुआ और बच्चों से अलग से सवाल-जवाब हुए।

अभिभावकों से उनका प्रोफेशन, बिजनेस पूछा गया। मम्मी हाउस वाइफ हैं या वर्किंग वूमेन। अभिभावक कहां जॉब करते हैं, उनकी मासिक आय, उनकी शिक्षा के बारे में पूछताछ की गई।

शास्त्रीनगर, जागृति विहार, गंगानगर व दूर के इलाकों से आए अभिभावकों से बच्ची को स्कूल टाइम पर कैसे भेजेंगे ये भी पूछा गया। बच्चों से अलग से सवाल-जवाब किए गए। बच्चों को चित्र दिखाकर फलों, सब्जियों के नाम पूछे, साथ ही मम्मी-पापा क ा नाम जैसे सवाल भी पूछे।
विज्ञापन


अपनी बच्ची का इंटरेक्शन कराने पहुंचे डॉ. सत्यपाल सिंह राणा ने बताया पैरेंट्स से प्रोफेशन की डिटेल ले रहे हैं। उनकी बच्ची से फलों व कलर्स के नाम पूछे। स्कूल में अभिभावकों वे बच्चों के इंटरेक्शन के बाद अब रिजल्ट जारी होना है। रिजल्ट 26 मार्च को जारी होगा।

रिजल्ट पैरेंट्स को ईमेल पर भेजा जाएगा। इसके अलावा स्कूल क ी वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा। स्कूल में भी नोटिस लगाया जाएगा।

सेंट मेरीज में मार्च में आएगी लिस्ट
सेंट मेरीज़ एकेडमी में प्रवेश पंजीयन के बाद अभिभावकों व बच्चों के साक्षात्कार हो चुके हैं। स्कूल में अब चयनित छात्रों के प्रवेश की सूची जारी होनी है। मार्च के पहले हफ्ते में प्रवेश की सूची जारी होगी।

स्कूल द्वारा प्रवेश की सूची अभिभावकों को ऑनलाइन ईमेल की जाएगी। साथ ही स्कूल की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी। स्कूल के बाहर नोटिस भी चस्पा किया जाएगा।

केवी में जारी है ऑनलाइन प्रक्रिया
केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रवेश पंजीयन प्रक्रिया चालू है। शहर के तीनों केंद्रीय विद्यालयों के बाहर प्रवेश के पंजीयन संबंधी सारी डिटेल चस्पा कर दी हैं।
विज्ञापन


साथ ही स्कूलों की वेबसाइट पर भी डिटेल हैं। अभिभावक यहां से सूचना लेकर पंजीयन करा सकते हैं। 10 मार्च तक ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें