फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकरी पर छापेमारी में मिली गंदगी की भरमार

Fri, 25 Dec 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिसमस और नव वर्ष के अवसर पर सरकार ने एफडीए को मिल्क केक और अन्य बेकरी आइटम की सैंपलिंग करने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को एफडीए ने शहर में अभियान चलाया।
विज्ञापन


इस दौरान तीन बेकरी का निरीक्षण किया, जिसमें से दो बेकरियों की रसोई में भारी गंदगी मिली। एफडीए ने नोटिस जारी कर सैंपल भरे हैं। उधर, साकेत स्थित बेकरी में बिना एक्सपायरी और मैन्यूफैक्चरिंग डेट डाले ही केक की बिक्री किए जाने पर एफडीए ने कड़ी नाराजगी जताई।

एफडीए आयुक्त के निर्देश पर रामअरज मौर्य अपर आयुक्त (प्रशासन) ने प्रदेशभर के सभी अभिहित अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

आदेश के बाद अभिहित अधिकारी वीके वर्मा और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह ने अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत जय देवी नगर से की गई जहां पर शास्त्री नगर स्थित डिलिशियस बेकरी की रसोई है।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान भारी गंदगी मिली तो वीके वर्मा ने बेकरी संचालक को स्पष्ट शब्दों में नसीहत दे डाली। इसके बाद टीम ने साकेत पेट्रोल पंप स्थित केक वॉक का निरीक्षण कर सैंपल भरे।

न्यू वेज में मिली भारी गड़बड़ी
दो जगहों पर कार्रवाई करने के बाद टीम साकेत गोल मार्केट स्थित न्यू वेज बेकरी पर पहुंची। जहां पर एफडीए अधिकारियों ने रसोई दिखाने के लिए कहा तो बेकरी का स्टाफ यह कहकर दिखाने से बचता रहा कि अभी मालिक आ रहे हैं वो ही दिखाएंगे।

काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब मालिक नहीं आए तो एफडीए अधिकारी सीधे रसोई में घुस गए। जहां पर एफडीए के अधिकारी की आंखें खुल गई। जहां पर केक तैयार हो रहा था तो वहां पर कूड़े का ड्राम रखा था।

रसोई के अंदर कोई भी तैयार सामान कवर नहीं किया गया था। इस पर जेपी सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई। सैंपलिंग की कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार, दर्पण कुमार और वाईडी आर्य आदि शामिल रहे।
ये भरे गए सैंपल
डिलिशियस बेकरी : चॉकलेट फ्लेवर पेस्ट्री, रंगीन पेस्ट्री, नान डेयरी क्रीम, केक वाक  : बेकरी बिस्किट, कसाटा केक न्यू वेज : बेकरी बिस्किट, चेरी वाली पेस्ट्री, प्लम केक

मुख्यालय के निर्देश पर अभियान चलाया गया है। पहले दिन रसोइयों में काफी गंदगी मिली, जिसको लेकर नोटिस जारी किया गया। अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

-वीके वर्मा, अभिहित अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें