बुढ़ाना गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे पर्यवेक्षक चक्रवर्ती शर्मा और दीपक कुमार ने शनिवार को जिले की सातों विधानसभा सीटों से इच्छुक उम्मीदवारों से वार्ता की और उनके आवेदन लिए।
सातों सीट पर आवेदन करने वालों की अच्छी खासी भीड़ रही। बंद कमरे में हुई प्रत्याशियों के साथ वार्ता में नेताओं ने न केवल पार्टी की जिले और महानगर में हालत बयां की, बल्कि एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी किए।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनय प्रधान, महानगर अध्यक्ष किशन कुमार किशनी, आदित्य शर्मा, अभिमन्यु त्यागी, सलीमुद्दीन शाह, डॉ. प्रदीप अरोड़ा, मनजीत कोछड़, अखिल कौशिक, नवनीत नागर, अवनीश काजला आदि मौजूद रहे।
इन नेताओं ने किए आवेदन
मेरठ शहर सीट से पंडित जयनारायण शर्मा, किशन कुमार किशनी, पंडित नवनीत नागर, डॉ. यूसुफ कुरैशी, नसीम कुरैशी, आदित्य शर्मा, सरधना विधानसभा से सपना सोम, आफाक मढ़ियाई, सरताज गाजी, फिरोज खान, वसीह अहमद रिजवी, मेरठ कैंट से मनजीत सिंह कोछड़, प्रदीप अरोड़ा, अवनीश काजला,
रमेश धींगड़ा, पवन शर्मा, देशपाल गुर्जर, हस्तिनापुर सीट से खेमचंद पहलवान, हरिकिशन वर्मा, सीमा जाटव, योगी जाटव, उमा शंकर, किठौर से कामिल मैनेजर, डॉ. जफर उल्ला, सुनील त्यागी, अभिमन्यु त्यागी, योगराज नंबरदार, मेरठ दक्षिण सीट से विनय प्रधान, सलीम पठान और हेमंत प्रधान आदि ने आवेदन किए।