नवागत डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने सोमवार को मेरठ रेंज की कमान संभाल ली। उन्होंने कहा कि क्राइम कंट्रोल करना उनकी प्राथमिकता है। बाहरी राज्यों से आने वाले अपराधियों के गैंग चयनित किए जाएंगे। सांप्रदायिक सौहार्द बनाने और थाने स्तर पर पुलिसिंग व्यवस्था ठीक की जाएगी।
डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि मेरठ में क्राइम बहुत ज्यादा है। बाहरी बदमाशों के गैंग सक्रिय हैं, जोकि लगातार वारदात करते हैं। सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए हमेशा प्रयास होगा।
कोतवाली के तीरगरान सांप्रदायिक बवाल में सौहार्द बनाने की अपील करने में लक्ष्मी सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि थानों में फरियादियों की शिकायतों का निवारण होगा।
परिचय
2000 बेंच की आईपीएस हैं। चित्रकूट, गोंडा, बाराबंकी, बनारस, बलिया, बुलंदशहर में एसएसपी और बागपत पर एसपी रह चुकी हैं। मेरठ पीटीएस में डीआईजी और आगरा रेंज में डीआईजी के बाद मेरठ रेंज मिली है। मूल रूप से लखनऊ की निवासी हैं।