फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री लेने में छात्रों पर पड़ रही दोहरी मार

Mon, 25 Jan 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू के छात्रों पर डिग्री लेने के लिए दोहरी मार पड़ रही है। विवि ने कुछ डिग्रियां कॉलेज भेज दी हैं। छात्र लेने विवि पहुंच रहे हैं। इसके लिए वह फार्म भरी खरीद लेते हैं। जब लेने पहुंचते हैं तो पता चलता है कि डिग्री कॉलेज भेजी जा चुकी है। फार्म खरीदने के बाद वापस नहीं हो रहे। उधर, कॉलेज डिग्री देने के नाम पर अलग रसीद काट रहे हैं।
विज्ञापन

 
विवि ने डिग्री कॉलेज भेजने की व्यवस्था की है। हालांकि अभी सभी कोर्स और सत्रों के साथ ऐसा नहीं हुआ है। दो साल से विवि डिग्री देने का एडवांस पैसा परीक्षा फार्म के साथ छात्रों से वसूल रहा है। ऐसे में छात्रों को डिग्री के लिए पैसा देने की जरूरत नहीं है। विवि कैंपस स्थिति इलाहाबाद बैंक से डिग्री का फार्म 220 रुपये का है।

छात्र कैंपस डिग्री लेने पहुंच रहे हैं। वह फार्म खरीदकर तब डिग्री सेक्शन पहुंचते हैं। वहां जाकर पता चलता है कि डिग्री कॉलेज भेजी जा चुकी है। विवि ने सत्र 2013-14 और 2014-15 की डिग्री प्रिंट करने का आर्डर कंपनी को दे रखा है। कंपनी ने डिग्री प्रिंट करने के बाद कॉलेजों के हिसाब से पैकेट तैयार किए हैं।
विज्ञापन


सत्र 2014-15 की डिग्री पर अभी काम चल रहा है। छात्रों के सहूलियत इसमें है कि वह पहले अपने कॉलेज पता कर लें डिग्री पहुंची या नहीं, उसके बाद विवि का रुख करें। उम्मीद है कुछ दिनों में विवि ज्यादातर डिग्री कॉलेज भेज देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें