फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. गया प्रसाद कृषि विवि के कुलपति नियुक्त

Thu, 03 Mar 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में कुलपति पद पर डा. गया प्रसाद को नियुक्ति दी गई है।  राजभवन से इस बाबत फैक्स कृषि विवि में पहुंच गया है। नए कुलपति एक-दो दिन में चार्ज ले लेंगे। वह  भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद में पशु विज्ञान विभाग में सहायक महानिदेशक पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन

 
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में 18 फरवरी को तत्कालीन कुलपति डा. एचएस गौड़ का कार्यकाल पूरा हो गया था। नए कुलपति की तैनाती को लेकर सर्च कमेटी ने 4 फरवरी को तीन नामों का पैनल भी भेजा गया था। बुधवार को राजभवन से डा. गया प्रसाद के नाम पर मुहर लग गई।

राजभवन से फैक्स के माध्यम से कृषि विवि को भी इस बारे में सूचना दे दी गई हैं। वह तीन माह पूर्व ही सेवानिवृत्त हुए हैं। डा. गया प्रसाद हिसार कृषि विवि में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। नए कुलपति एक या दो दिन में कृषि विवि पहुंचकर प्रोफेसर एन के तनेजा से चार्ज लेंगे।
विज्ञापन


नए कुलपति के सामने कई चुनौतियां हैं। संविदा कर्मचारियों की विवि में चल रही हड़ताल सबसे बड़ी समस्या होगी। वहीं दो दिन पूर्व सहायक कुलसचिव पर लगाए गए 16 लाख 78 हजार रुपये के गबन के आरोप का मामला भी सुलझाना किसी चुनौती सेकम नहीं।  

पंत नगर विवि से ली उच्च शिक्षा
मोदीपुरम। कृषि विवि के कुलपति डा. गया प्रसाद ने गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर से उच्च शिक्षा ली है। वह लंबे समय तक चौधरी चरण सिंह कृषि विवि हिसार में वैज्ञानिक रहे। आईवीआरआई बरेली में डेढ़ साल तक निदेशक पद पर भी कार्यरत रहे।
विज्ञापन


ये होगी कुलपति के लिए चुनौती
* कृषि विवि में दोनों कर्मचारी यूनियन को एक करना।
* शिक्षकों के रुके हुए प्रमोशन को लेकर चल रहे विवाद का निपटारा।
* सहायक कुलसचिव द्वारा बिलों में गड़बड़ी के मामले पर कार्रवाई करना।
*  संविदा कर्मियों की समस्या का समाधान करना।
* कृषि विवि में वेटरी कॉलेज को मान्यता दिलाना।
* कृषि विवि में सफाई व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें