विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक अशोक सिंहल हिंदुत्व के लिए पूरी तरह समर्पित थे। उनका मेरठ से पुराना नाता रहा। वह आरएसएस में रहते हुए भी मेरठ आते रहे। राम वाटिका और शास्त्रीनगर के कई परिवारों में उनका आना-जाना था।
यह बात सच संस्था के अध्यक्ष संदीप पहल एडवोकेट ने कही। उन्होंने कहा कि वह पांच-छह बार तो उनके आवास पर ही आए। अशोक सिंहल ऐसी शख्सियत थे, जिन्होंने सभी संतों को एक मंच पर लाने का काम किया। उन्होंने अपनी इलाहाबाद की करोड़ों रुपये की संपत्ति विहिप को दान कर दी।
जिसमें आज भी गुरुकुल संचालित हैं। गुरुकुल में पढ़कर सैकड़ों छात्र विद्वान हो चुके हैं। अशोक सिंहल को गाय के दूध से बना मक्खन बहुत पसंद था। ऐसा कभी नहीं हुआ, जब वह मेरठ आए और मक्खन न खाकर गए हों।
सिंहल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना
मोदीपुरम। अशोक सिंहल के निधन पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में शोक सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए विहिप के प्रांत प्रवक्ता शीलेंद्र चौहान ने कहा कि सिंहल की मौत से हिंदू समाज और कार्यकर्ताओं को बड़ा झटका लगा है।
विभागाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण कर मोदी और भाजपा सिंहल को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें। ओपी तोमर, राकेश सोम, अरुण कुमार, कुलवीर, बारू दीक्षित, शिवकुमार शर्मा, सूरजमल, विनीत देशवाल आदि मौजूद रहे।
वहीं भाजयुमो कार्यालय पर कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के साथ कार्यकर्ताओं ने सिंहल को श्रद्धांजलि दी। विधायक ने कहा कि हिंदुओं को जगाने वाला आज सदा के लिए सो गया।
जिला पंचायत सदस्य ललित चौहान, संजय गुप्ता, विक्रांत ढाका, गौरव चौहान, प्रमोद भटनागर, मनोज चौहान, कल्लू पंडित आदि मौजूद रहे।
उधर रुड़की रोड स्थित कोणार्क कालोनी में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री संजीव जैन सिक्का ने कार्यकर्ताओं के साथ सिंहल को श्रद्धांजलि दी। जिला उपाध्यक्ष समीर चौहान, दिनेश चौहान, अश्वनी, महेंद्र आदि मौजूद रहे।