फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटेज कार से देखें गांधी बाग के नजारे

Fri, 26 Feb 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी बाग के खूबसूरत नजारे अब विंटेज कार और नाव में बैठकर देख सकेंगे। बृहस्पतिवार को कैंट बोर्ड ने चार विंटेज कार और एक नाव का डिस्पले किया। इस दौरान काफी लोगों ने एडवांस बुकिंग भी कराई। सीईओ राजीव श्रीवास्तव 27 फरवरी को विधिवत उद्घाटन करेंगे। शहरवासियों ने इस पहल की काफी सराहना की है।
विज्ञापन


कैंट बोर्ड गांधी बाग को पिकनिक स्थल के रूप में विकसित कर रहा है। 22 एकड़ में फैले गांधी बाग को घूमने के लिए विंटेज कार मंगाई गई हैं। ताल के लिए एक नाव आई है। इसमें बैठकर गांधी बाग के नजारों का मजा लिया जा सकेगा।

बृहस्पतिवार को गांधी जी की मूर्ति के पास कैंट बोर्ड सीईई अनुज सिंह के नेतृत्व में विंटेज कार और नाव का डिस्पले किया। इसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच गए। सुबह 9 बजे से शाम सात बजे तक लोग इनमें घूम सकेंगे। इस दौरान सीईओ की पत्नी मंजू श्रीवास्तव, उनकी बेटी अवनी श्रीवास्तव, कैंट बोर्ड के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीईओ अंकल हमें कराएं सैर
डिस्पले के दौरान कुछ बच्चे विंटेज गाड़ी में बैठकर सैर कराने की जिद करने लगे। उन्हें अभिभावकों ने काफी समझाया, लेकिन वह उतरने को तैयार नहीं हुए। सीईई अनुज सिंह ने 10 साल की बच्ची दीपशिखा की सीईओ राजीव श्रीवास्तव से बात कराई। सीईओ के कहने पर बच्चों को सैर कराई गई।

पहले दिन 4060 रुपये की कमाई
कैंट बोर्ड ने विंटेज कार और नाव का डिस्पले करने के साथ ही एडवांस बुकिंग भी की। पहले ही दिन 203 लोगों ने एडवांस बुकिंग कराई। कैंट ने 4060 रुपये की कमाई कर ली। विधिवत उद्घाटन के बाद ये लोग नाव एवं बैट्री कार से गांधी बाग की सैर कर सकेंगे। सीईई अनुज सिंह ने बताया कि 60 फीसदी लोगों ने नाव और 40 फीसदी ने बैट्री कार की एडवांस बुकिंग कराई है।

चंडीगढ़ से मंगवाई हैं चार कार
कैंट बोर्ड ने चंडीगढ़ से चार विंटेज कार मंगवाई हैं। ब्लू कलर में शताब्दी, येलो कलर में राजधानी, सफेद कलर में इंटर सिटी और ग्रीन कलर में क्वीन नाम की कार है।

कैंट बोर्ड ने डिस्पले के दौरान लोगों से इन कारों में से दो का चयन करने के लिए वोटिंग कराई। शताब्दी को सबसे ज्यादा 90 फीसदी लोगों ने पसंद किया। इंटर सिटी सात प्रतिशत लोगों को पसंद आई। यह छह सीटर कार 600 किलो की है। इसमें म्यूजिक सिस्टम भी लगा है।

जलपरी पर करेंगे सैर
कैंट बोर्ड के ताल में जलपरी नाम की नाव चलाई जा रही है, जिसमें सैर करने के लिए लाइफ जैकेट भी लेने होगी। कैंट ने एक लाइफ जैकेट की कीमत 10 रुपये रखी है।

इन्होंने कराई एडवांस बुकिंग
बैट्री कार में बैठने के लिए सबसे पहले एडवांस बुकिंग अरुण, दीपशिखा, अराध्या, यशिका, शालू ने कराई। नाव में सैर करने के लिए शहजाद, फिरदोस ने एडवांस बुकिंग कराई है।

इतने का है टिकट
पूरे गांधी बाग की सैर कराने वाली विंटेज कार का टिकट 20 रुपये प्रति व्यक्ति है। ताल में 10 मिनट तक सैर करने वाली नाव का टिकट प्रति व्यक्ति 20 रुपये है।
 
29 तक है डेमो
कैंट बोर्ड ने अभी विंटेज कार और नाव खरीदी नहीं हैं। अभी इन्हें डेमो के लिए चंडीगढ़ से मंगाया गया है। 29 फरवरी तक यह डेमो चलाया जाएगा। लोगों का रुझान देखने के बाद इन्हें खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें