जेएनयू प्रकरण में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ न्यायालय एसीजेएम-4 में शिकायत दर्ज कराई गई है। कोर्ट ने शिकायतकर्ता के बयान दर्ज कराने के लिए 22 फरवरी की तिथि नियत की है।
प्रीत विहार, नौचंदी निवासी राजकुमार कौशिक ने न्यायालय में दाखिल शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि जेएनयू दिल्ली में राष्ट्र विरोधी नारेबाजी के आरोप में पुलिस ने जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को गिरफ्तार किया था।
लेकिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उसकी गिरफ्तारी को राजनीतिक कारणों से हुई गिरफ्तारी बताकर एक तरह से उसका समर्थन किया है। राष्ट्रद्रोह के आरोपी का समर्थन करना भी राष्ट्रदोह के ही समान है। मांग की गई कि राहुल गांधी को कोर्ट में तलब कर दंडित किया जाए।