फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई परीक्षा में बढ़ गए छात्र

Thu, 18 Feb 2016 03:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई की परीक्षाएं एक मार्च से शुरू हो रही हैं। शहर में कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन


सत्र 2015-16 12वीं में 11,486 छात्र परीक्षा देंगे। इसमें 1,321 छात्र प्राइवेट व 10,165 रेग्युलर हैं। इसी तरह सीबीएसई दसवीं बोर्ड में एसए टू बोर्ड आधारित परीक्षा में 1,154 छात्र बैठेंगे। इसमें 1149 छात्र रेग्युलर व 5 छात्र प्राइवेट परीक्षा देंगे। कुल 12,640 छात्र परीक्षा में बैठेंगे।

पिछली वर्ष की तुलना इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में छात्रों की संख्या में इजाफा हुआ है। पिछले सत्र में दसवीं बोर्ड में कुल 722 छात्र व 12वीं बोर्ड में कुल 11,124 छात्र शामिल हुए थे। सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर शांति निकेतन विद्यापीठ के प्रिंसिपल एनपी सिंह ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां जारी हैं।
विज्ञापन


पर्यवेक्षक औचक निरीक्षण करेंगे। पिछले साल वाले ही केंद्र बनाए गए हैं। सेंट जोंस स्कूल, डीएवी सेंटेनरी, एमपीएस कैं ट, केएल, एमपीजीएस, केवी डोगरा लाइंस, जीटीबी, केवी पंजाब लाइंस, केवी सिख लाइंस, डीएमए, द्रोण पब्लिक, सिटी वोकेशनल, दीवान कैंट, आर्मी पब्लिक स्कूल, गॉडविन स्कूल, डीपीएस, ट्रांसलेम, जेपी एकेडमी, शांति निकेतन और प्रेसीडेंसी स्कूल में परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें