फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटूराम के शिक्षक हड़ताल पर, विवि कराएगा परीक्षा

Thu, 18 Feb 2016 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमेस्टर परीक्षा शुरू होने से पहले ही सर छोटूराम इंजीनियर कालेज के शिक्षक और कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। बुधवार को शिक्षण कार्य समेत सेमेस्टर परीक्षा की तैयारियों से जुड़े कामकाज ठप रहे।
विज्ञापन


उधर, बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली परीक्षा को विवि प्रशासन ने शांतिपूर्ण तरीके से कराने का ऐलान किया है। कैंपस के शिक्षकों की ड्यूटी सर छोटूराम में लगाकर परीक्षा कराई जाएगी। कुलपति प्रो. एनके तनेता व कैंपस के शिक्षकों ने हड़ताल को असंवैधानिक करार दिया है।

सर छोटूराम के शिक्षक और कर्मचारी नए शासनादेश के हिसाब से वेतन की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर काफी दिनों से हंगामा चल रहा है। बृहस्पतिवार से सेमेस्टर परीक्षा शुरू होने है, ऐसे में हड़ताल कर विवि पर दबाव बनाने की कोशिशें तेज कर दी है। बुधवार को पहले शिक्षकों व कर्मचारियों ने कालेज के गेट पर हवन किया और फिर उसके बाद सभी लोग एकत्र होकर हड़ताल पर बैठ गए।
विज्ञापन


इसी बीच मांगें पूरा होने तक हड़ताल जारी रखने और परीक्षा आयोजित होने देने तक अल्टीमेटम दिया है। हंगामे को देखते हुए दिनभर कालेज में पुलिस मौजूद रही। मामले को सुलझाने की कोशिश भी की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद विवि कैंपस के शिक्षकों की बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि छात्रों की परीक्षा निर्धारित समयानुसार कराई जाए।
विज्ञापन


इसके लिए कैंपस के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस को भी पत्र लिख दिया गया है, ताकि हर स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें