फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगोपाल यादव आज कराएंगे पर्चा दाखिल

Thu, 11 Feb 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव में आज (बृहस्पतिवार) से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सपा प्रत्याशी राकेश यादव दलबल के साथ नामांकन दाखिल करेेंगे। उनका नामांकन सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव दाखिल कराएंगे।
विज्ञापन

 
प्रो. रामगोपाल यादव समाजवादी पार्टी के मेरठ-गाजियाबाद सीट से प्रत्याशी राकेश यादव का पर्चा दाखिल कराने बृहस्पतिवार सुबह मेरठ पहुंचेंगे।

यहां पहले वह जेल रोड स्थित सपा कार्यालय के बराबर में स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद जुलूस के रूप में सपाई कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। इसके बाद दस प्रस्तावकों के साथ राकेश यादव डीएम कोर्ट में पर्चा दाखिल करेंगे।

अनिता पहाड़पुरिया ने लिया नामांकन पत्र
बृहस्पतिवार को पांच नामांकन पत्र खरीदे गए। अब तक कुल 12 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं। बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र लेने वालों में मवाना के पूर्व ब्लॉक प्रमुख धीरज पहाड़पुरिया की पत्नी अनिता पहाड़पुरिया का नाम रहा।
विज्ञापन


सर छोटूराम में होगी मतगणना
मेरठ-गाजियाबाद एमएलसी सीट के अंतर्गत इन दोनों जनपदों के अलावा हापुड़ और बागपत जनपदों के मतदाता भी वोट डालेंगे। एडीएम (प्रशासन) दिनेश चंद्र ने बताया कि

तीन मार्च को मतदान के बाद चारों जनपदों की मतपेटियां सर छोटूराम इंजीनियरिंग कालेज में इकट्ठा होंगी। इसके बाद सभी जनपदों में हुए मतदान की मतगणना एक साथ सर छोटूराम इंजीनियरिंग कालेज में छह मार्च को होगी।

दो पर्यवेक्षक होंगे नियुक्त
एमएलसी चुनाव के लिए दो पर्यवेक्षक नियुक्त होंगे। जिनकी शीघ्र ही तैनाती निर्वाचन आयोग से हो जाएगी। इनमें एक पर्यवेक्षक चुनाव तो दूसरे ऑडिट की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें