मेरठ में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के परिवार की मुसीबत अभी कम होने वाली नहीं है। अवैध मीट फैक्टरी संचालन और गैंगस्टर के मामले में जमानत पर चल रहे याकूब के बेटे फिरोज और इमरान पर कोतवाली पुलिस ने गुंडा एक्ट में कार्रवाई की है।
इसके साथ ही जिला बदर की रिपोर्ट एसएसपी के माध्यम से डीएम को भेज दी है। दोनों पर जिला बदर की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। अभी हाजी याकूब की जमानत नहीं हुई है।