फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चार नाबालिग छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता,गांव में मचा हड़कंप, पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद

Wed, 01 Feb 2023 11:33 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज़ एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : चार नाबालिग छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। इससे गांव में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद छात्राओं को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नंगलाताशी गांव से बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में चार नाबालिग छात्राएं लापता हो गईं। छात्राओं के लापता होने की सूचना पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद परिजन व ग्रामीणों ने छात्राओं की तलाश शुरू कर दी। वहीं परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया। छात्राओं के परिजनों का रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि एक छात्राएं अपने साथ मोबाइल लेकर गई हैं। जिसके बाद पुलिस ने छात्रा के मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया। वहीं पुलिस को छात्राओं की लोकेशन मेरठ में मिली। पुलिस ने छात्राओं की तलाश शुरू कर दी है।

सरधना रोड स्थित नंगलाताशी गांव निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह पुताई का काम करता है। बुधवार शाम उनकी दोनों नाबालिग बेटियां घर के पास खेल रही थीं। जिनके साथ पड़ोस की ही दो अन्य छात्राएं भी थीं। जब देर शाम तक छात्राएं वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। जिसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने लापता छात्राओं की तलाश शुरू की। ग्राामीणों ने हाईवे से लेकर जंगल तक छात्राओं की छानबीन की। मगर छात्राओं का सुराग नही लग सका।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Suicide: फरहा ने दुष्यंत को जन्मदिन पर दिया था फोन, धर्म परिवर्तन का बनाया दवाब, पूछताछ में उगले में बड़े राज

विज्ञापन

वहीं छात्राओं के लापता होने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। वहीं परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया। इसके बाद पीड़ित परिजन थाने पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। लापता छात्राओं की उम्र लगभग 13 वर्ष है। नाबालिग छात्राओं के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आनन-फानन छात्राओं की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए। हालांकि पुलिस को सीसीटीवी कैमरों से छात्राओं का कोई सुराग मिला।

पीड़ित परिजनों ने पुलिस को बताया कि एक छात्रा अपने साथ मोबाइल लेकर गई है। जिसके बाद पुलिस ने छात्रा के मोबाइल को सर्विलांस पर लगवा दिया। कुछ देर बार पुलिस को छात्राओं की लोकेशन मेरठ मिली। पुलिस छात्राओं की तलाश में जुट गई। बताया गया कि पुलिस ने चारों नाबालिक छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस चारों छात्राओं को लेकर थाने आ गई।

यह भी पढ़ें: UP: बद्दो की पत्नी ऑस्ट्रेलिया में, बेटे सिकंदर पर कसा शिकंजा, आखिर कब दबोचा जाएगा ढाई लाख का इनामी

कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि लापता छात्राओं की लोकेशन मेरठ मिली थी। अब चारों छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें