फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कंकरखेड़ा में होली पर जमकर चले लाठी-डंडे, हुई फायरिंग, थाने में दी तहरीर

Thu, 09 Mar 2023 09:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में बुधवार को होली के मौके पर कंकरखेड़ा में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इस दौरान फायरिंग भी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंकरखेड़ा में बुधवार को होली पर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। वही एक पक्ष ने फायरिंग करने का भी आरोप लगाया। सारी घटना पास के मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के प्रेम नगर निवासी सवेरा पत्नी संदीप ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाली दो महिलाओं से काफी समय से विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि बुधवार सुबह वह अपने घर पर होली खेल रही थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाली दोनों महिलाएं गाली गलौज व अभद्रता करते हुए उसके घर में घुस गई। जहां उन्होंने महिला के साथ जमकर मारपीट की।

यह भी पढ़ें: Meerut News: प्रियंका गांधी के पीए के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिग बॉस फेम अर्चना गौतम से जुड़ा है मामला
विज्ञापन


शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। लोगों ने किसी तरह समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत किया। पांच मिनट बाद महिला दो कार सवार एक दर्जन से ज्यादा लोगों को लेकर महिला के घर जा धमकी। जहां हमलावरों ने पूरे परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दो लोग चोट लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन


आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे से फायर किया। गोली चलते ही आसपास के क्षेत्र में भगदड़ का माहौल हो गया। मारपीट की घटना पास के मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मारपीट कर भाग रहे एक युवक को भीड़ ने पकड़ लिया। पीड़ित परिवार आरोपी को पकड़कर थाने ले गया। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। फायरिंग की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें