फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: सिखेड़ा टोल प्लाजा पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, 24 अक्टूबर को बड़े आंदोलन की तैयारी

Thu, 22 Oct 2026 04:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में आउटर रिंग रोड के सिखेड़ा टोल प्लाजा पर किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। अधूरी सड़क पर टोल वसूली बंद करने, सर्विस रोड और किसानों को टोल फ्री करने की मांग उठाई गई। 24 अक्टूबर को बड़े आंदोलन की तैयारी है।

विज्ञापन
मेरठ में किसानों का धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में आउटर रिंग रोड स्थित एनएच-709ए के सिखेड़ा टोल प्लाजा पर किसानों का आंदोलन शुरू हो गया है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन और भारतीय किसान यूनियन भानू ने संयुक्त रूप से बुधवार रात टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। किसानों ने सड़क निर्माण अधूरा होने के बावजूद टोल वसूली शुरू करने पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


उनकी मांग है कि पूरी सड़क तैयार होने के बाद ही टोल वसूली की जाए। इसके साथ ही किसानों के लिए सर्विस रोड उपलब्ध कराने और उन्हें टोल फ्री करने की मांग भी उठाई गई है। किसान संगठनों ने 24 अक्टूबर को बड़े आंदोलन की तैयारी करते हुए अन्य किसान संगठनों से भी धरने में शामिल होने का आह्वान किया है।

यह भी पढ़ें: बागपत: कॉलेज में बवाल के बाद 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, चौकी प्रभारी सीमा और दरोगा आलोक कुमार पर भी कार्रवाई

विज्ञापन
Trending Videos

अधूरी सड़क पर टोल वसूली का विरोध
आउटर रिंग रोड के सिखेड़ा टोल प्लाजा पर किसानों ने टोल वसूली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष उमेश राणा के मुताबिक, मवाना रोड पर अभी इंटरचेंज तैयार नहीं हुआ है और आगे भी सड़क का निर्माण अधूरा है। इसके बावजूद टोल शुरू कर दिया गया है।

किसानों का कहना है कि जब तक सड़क का निर्माण पूरा नहीं होता, तब तक टोल वसूली शुरू नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस मामले में ध्यान देने और किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।

सर्विस रोड और टोल फ्री करने की मांग
धरने पर बैठे किसानों ने सर्विस रोड उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई। उनका कहना है कि सर्विस रोड बनने से आसपास के गांवों के किसानों को गन्ना सेंटर तक पहुंचने में आसानी होगी। इसके साथ ही किसानों को टोल फ्री करने की मांग रखी गई है।

किसान संगठनों का कहना है कि सड़क और इंटरचेंज से जुड़ी समस्याओं का समाधान किए बिना टोल वसूली से स्थानीय लोगों और किसानों को परेशानी हो सकती है। इसी मुद्दे को लेकर संगठनों ने धरना शुरू किया है।
 
विज्ञापन

24 अक्टूबर को बड़े आंदोलन की तैयारी
भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने 24 अक्टूबर को सभी किसान संगठनों से धरने में शामिल होने का आह्वान किया है। संगठन की ओर से आंदोलन को व्यापक रूप देने की तैयारी की जा रही है। बुधवार रात टेंट लगाकर शुरू किए गए धरने में आसपास के गांवों के लोग और विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।

धरनास्थल पर जिला अध्यक्ष दिनेश प्रधान, पूर्व जिला अध्यक्ष गुलवीर प्रधान नंगला, मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, अनिल चौधरी, डॉ. कंवरपाल, डायरेक्टर विनय कुमार, भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष उमेश राणा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यशवीर सिंह, वीरपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह और कंवरपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें