अधूरी सड़क पर टोल वसूली का विरोध
आउटर रिंग रोड के सिखेड़ा टोल प्लाजा पर किसानों ने टोल वसूली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष उमेश राणा के मुताबिक, मवाना रोड पर अभी इंटरचेंज तैयार नहीं हुआ है और आगे भी सड़क का निर्माण अधूरा है। इसके बावजूद टोल शुरू कर दिया गया है।
किसानों का कहना है कि जब तक सड़क का निर्माण पूरा नहीं होता, तब तक टोल वसूली शुरू नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस मामले में ध्यान देने और किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।