उधर, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल और उनके परिवार के सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके अलावा जिला पंचायत के टैक्स अफसर समेत कई डॉक्टर, सैनिक हेल्थ केयर वर्कर, स्टूडेंट, घरेलू महिलाएं, कारोबारी और नौकरीपेशा संक्रमित पाए गए हैं। बुधवार को 6969 सैंपल की जांच हुई है। इस बीच रेलवे स्टेशन पर 163 और बस अड्डे पर 70 लोगों की जांच की गई लेकिन किसी में भी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई।
ताजा आंकड़ों में एंटीजन से 98, आरटीपीसीआर से 269 और ट्रूनेट से एक में कोरोना की पुष्टि हुई है। मेरठ में सबसे ज्यादा सक्रिय केसों में सितंबर माह में 2210 थे, जबकि दिसंबर में यह संख्या 2227 तक पहुंच गई थी।
यह भी पढ़ें: वोट डालने का उत्साह: सहारनपुर में मतदाताओं की लगी लंबी लाइनें, देखिए पंचायत चुनाव की ये तस्वीरें
जागरुकता के साथ जांच भी बढ़ाई गई
कोरोना सभी जगह फिर से पैर पसार रहा है। इस पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन भी सख्ती से कराया जा रहा है।
- डॉ. अखिलेश मोहन, सीएमओ
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/