फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी तैयारी: 5जी टेक्नोलॉजी से 10 गुणा बढ़ जाएगी डाउनलोड की स्पीड, किसानों को मिलेगा लाभ

Wed, 16 Jun 2021 05:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

अब 5जी टेक्नोलॉजी से डाउनलोड की स्पीड 10 गुणा बढ़ जाएगी। वहीं भारती एयरटेल हैदराबाद में 5जी का सफल परीक्षण कर चुका है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद महीने बाद आप अपने मोबाइल से एक क्लिक पर एसी ऑन करने के साथ ही घर की लाइट भी ऑन-ऑफ कर सकेंगे। यही नहीं, देश के किसी भी कोने से आप अपने घर की गतिविधियां भी देख पाएंगे। डाउनलोड स्पीड के साथ पिक्चर क्वालिटी भी बहुत स्पष्ट हो जाएगी। सब कुछ ठीक रहा तो लोगों को साल के अंत तक हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिल जाएगी। 5जी में डाउनलोड की स्पीड 4जी की तुलना में 10 गुना अधिक होगी।

विज्ञापन


भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया को 5जी स्पेक्ट्रम के आवंटन के साथ ही संचार के क्षेत्र में नए युग की शुरुआत हो गई है। देश में दो माह में नगर और देहात में इसका ट्रायल आरंभ हो जाएगा। भारती एयरटेल मोबाइल फोन को सेटेलाइट से लिंक करने जा रही है। ऐसे में गली-मोहल्ले में लगे टॉवर हट जाएंगे। स्विचिंग सेंटर या कमांड सेंटर में ही टॉवर की आवश्यकता रहेगी। मेरठ में हर कंपनी का एक स्विचिंग सेंटर है।

भारती एयरटेल हैदराबाद में 5जी का सफल परीक्षण कर चुका है। वोडाफोन-आइडिया और रिलायंस जियो भी जल्द ट्रायल करेंगी। इन कंपनियों को 700 मेगाहर्ट्ज, 3.5-3.6 गीगाहर्ट्ज बैंड का आवंटन किया गया है। रिलायंस जियो स्वदेशी तकनीक से परीक्षण करने का दावा कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष के अंत तक वेब आधारित होगी मोबाइल टेक्नोलॉजी
सेना तक सीमित सेटेलाइट फोन सुविधा अब हर मोबाइल उपभोक्ता को प्राप्त होगी। ग्राहकों को वेब सेटेलाइट या वन वेब की सुविधा प्राप्त होगी। लो अर्थ ऑर्बिट सेटेलाइट कम्युनिकेशन कंपनी का दावा है कि वर्ष के अंत तक भारती ग्रुप वेब लिंक सेवाएं देगा। 

डाउनलोड में तेजी से किसानों को मिलेगा लाभ
5जी तकनीक आने के बाद टेलीमेडिसिन सेवाओं और ऑनलाइन एजूकेशन के साथ ड्रोन आधारित कृषि निगरानी की सुविधाओं से किसान घर बैठे खेत की फसल पर नजर रख पाएंगे। ट्यूबवेल भी मोबइल की एक क्लिक से चालू और बंद हो जाएंगे।

उपकरणों की खरीद शुरू
मेट्रो सिटी में इसके ट्रायल के बाद प्रमुख शहरों में इसे लागू किया जाएगा। इसके लिए उपकरणों की खरीद शुरू कर दी गई। - उदानद्रो श्रीनिवासन, यूपी हेड, एयरटेल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें