सुरक्षा व्यवस्था में मिलीं कई खामियां
प्रारंभिक जांच में गोदामों में सामग्री का निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप भंडारण नहीं किया जाना पाया गया। पुलिस के अनुसार गोदाम में पर्याप्त अग्नि सुरक्षा और अन्य सुरक्षा व्यवस्था का अभाव था। विभिन्न प्रकार की सामग्री और तैयार पटाखों को असुरक्षित तरीके से एकत्रित किया गया था। विद्युत व्यवस्था में भी अनियमितताएं मिलने की बात कही गई है।
जरूरी एनओसी और दस्तावेज नहीं मिले
जांच के दौरान विद्युत और अग्नि सुरक्षा से संबंधित आवश्यक अनापत्ति प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं कराए गए। इसके अलावा गोदाम में रखे माल का स्टॉक रजिस्टर भी नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक, मांगने पर भी स्टॉक रजिस्टर प्रस्तुत नहीं किया गया।
नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे
पुलिस ने बताया कि बरामद सामग्री के आवश्यक नमूने परीक्षण के लिए भेजे जा रहे हैं। साथ ही विद्युत और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, संबंधित अनापत्ति प्रमाणपत्र, स्टॉक रजिस्टर, बिल-वाउचर और अन्य अभिलेखों का संबंधित विभागों से सत्यापन कराया जा रहा है। परीक्षण रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।