फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: CISF के जवान ने तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम, क्रिसमस पार्टी के दौरान हुआ था हमला

Wed, 28 Dec 2022 12:45 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : CISF के जवान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बताया गया कि क्रिसमस पार्टी के दौरान युवक पर हमला किया गया था।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा में रविवार को क्रिसमस पार्टी के दौरान तीन हमलावरों ने सीआईएसफ के जवान पर जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में युवक सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक को परिजनों ने पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसके बाद चिकित्सकों ने युवक को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। मंगलवार देर शाम युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में मुकदमा दर्ज कर दिया।

विज्ञापन


पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के सुपरटेक फ्लैट नंबर-10 निवासी टिंकू यादव पुत्र जगबीर सिंह यादव ने सोमवार देर शाम थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि उसका बड़ा भाई 32 वर्षीय विपिन यादव कंकरखेड़ा के कासमपुर निवासी अपने दोस्त आकाश के घर पर क्रिसमस की पार्टी में गया था। विपिन सीआईएसफ में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। 

बताया गया कि युवक की शादी लगभग चार वर्ष पूर्व सवीता से हुई थी। शादी के बाद दोनों के एक बेटी हुई। परिजनों के अनुसार युवक रविवार को अपने दोस्त आकाश के घर क्रिसमस की पार्टी में शामिल होने के लिए गया था। जहां पर उसका पार्टी में शामिल सोनू तोमर व रोबिन निवासी साधु नगर से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। पार्टी में शामिल अन्य लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: भांजे से हुआ प्यार तो पति को उतार दिया मौत के घाट, कातिल पत्नी ने उगला ऐसा सच, अफसर भी हैरान

विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि विपिन पार्टी खत्म कर वापस घर के लिए निकल रहा था। इसी बीच पीछे से आए आकाश, रोबिन व सोनू ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। हमले में युवक सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद तीनों हमलावर युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे और युवक का उपचार कराया। आरोपी घायल युवक को लेकर वापस अपने घर ले आए थे।

वहीं सोमवार को युवक घायल अवस्था में अपने घर पहुंचा और परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने घायल युवक को कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन युवक को लेकर सुभारती अस्पताल पहुंचे। जहां मंगलवार शाम युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में मुकदमा दर्ज कर दिया। 

यह भी पढ़ें: Meerut: सड़क हादसों ने ली छह की जान, आगरा एक्सप्रेस-वे पर एकसाथ बुझे तीन घरों के चिराग, कार के उड़े परखच्चे

कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। मृतक युवक के शव का पंचनामा भर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपी पुलिस हिरासत में होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें