फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCSU UPDATE: सीसीएसयू ने फिर दिया मौका, समय से भर दें परीक्षा फार्म, इस तारीख को मिलेंगे सिर्फ 16 घंटे

Thu, 21 Dec 2023 12:14 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

CCSU UPDATE : सीसीएसयू प्रशासन ने 22 दिसंबर को सुबह आठ बजे से रात 12 बजे तक (16 घंटे) के लिए पोर्टल खोलने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
मेरठ: सीसीएसयू फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में चौधरी चरण सिंह विवि (सीसीएसयू) ने यूजी, पीजी वार्षिक, सेमेस्टर बैक, प्रोफेशनल कोर्स व विषम सेमेस्टर के फार्म नहीं भरने वाले विद्यार्थियों को एक और मौका दिया है। सीसीएसयू प्रशासन ने 22 दिसंबर को सुबह आठ बजे से रात 12 बजे तक (16 घंटे) के लिए पोर्टल खोलने का फैसला लिया है। जिससे परीक्षा फार्म भरने से वंचित छात्र फार्म भर सके।

विज्ञापन


विवि की वेबसाइट में तकनीकी गड़बड़ी की वजह से विद्यार्थियों को परीक्षा फार्म भरने में काफी परेशानी हुई थी। इसकी वजह से विवि प्रशासन को न सिर्फ परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तारीख आठ बार बढ़ानी पड़ी बल्कि परीक्षाओं की तिथियां भी स्थगित करनी पड़ी थीं। अब फार्म भरने के बाद 30 दिसंबर से परीक्षाओं की डेट शीट जारी हो चुकी है। इसके बावजूद कई परीक्षा फार्म भरने से वंचित कई विद्यार्थी विवि के चक्कर काट रहे हैं। इस पर विवि कुलसचिव ने एजेंसी के अधिकारियों से वार्ता कर 22 दिसंबर को सुबह आठ से रात 12 बजे तक परीक्षा फार्म भरने के लिए वेबसाइट खोलने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें: Meerut: पति ने सुहागरात की वीडियो की वायरल, देवर ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने पुलिस पर भी लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को परीक्षा फार्म भरने से वंचित विद्यार्थियों के लिए वेबसाइट रात 12 बजे तक खोली जाएगी। इसके बाद परीक्षा फार्म भरने से वंचित किसी भी विद्यार्थी को मौका नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मोहब्बत में खूनी बना प्रेमी: सोनी हत्याकांड की ऐसी कहानी, हिल गया हर किसी का दिमाग, शादी के 20 दिन बाद मर्डर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें