फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भाजपा नेताओं ने किया कोतवाली का घेराव, जमकर हंगामा, पुलिस पर लगाया बदसलूकी का आरोप, ये है पूरा मामला

Tue, 18 Jul 2023 11:46 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : भाजपा नेताओं ने कोतवाली का घेराव कर जमकर हंगामा किया। भाजपा नेताओं ने पुलिस कर्मियों पर बदसलूकी का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने कोतवाली का घेराव किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मंगलवार को राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सीओ ने किसी तरह भाजपा नेताओं को शांत किया और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने भाजपा नेता नरेंद्र उपाध्याय के घर पर दबिश दी। साथ ही उनकी स्कूटी से गलत काम होने का आरोप लगाकर बदसलूकी की गई।

पुलिस के मुताबिक, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद नरेंद्र उपाध्याय कोतवाली थाना क्षेत्र के पूर्वा अहिरान में रहते हैं। वह सोमवार देर रात स्कूटी पर अपने घर के बाहर खड़े थे। कोतवाली में फैंटम पर तैनात दो सिपाही सोमवार रात में उनके घर पहुंचे और आरोप लगाया कि इस स्कूटी से कुछ गलत काम हुआ है। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने स्कूटी को कोतवाली ले जाने की बात कही। 

आरोप है कि भाजपा नेता ने पुलिस कर्मियों को स्कूटी ले जाने से रोका तो उन्होंने नरेंद्र उपाध्याय के साथ बदसलूकी की। इसके बाद भाजपा नेता अपने साथियों के साथ स्कूटी लेकर कोतवाली पहुंचे और जमकर हंगामा किया। 

यह भी पढ़ें: आंखों में दहशत के आंसू: बाढ़ से लगातार खराब हो रहे हालात, सामने मौत को देख भयभीत हैं लोग, अफसर हुए अलर्ट
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस अवैध वसूली के चक्कर स्कूटी को कोतवाली में ला रही थी, जबकि स्कूटी से कोई गलत काम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यह स्कूटी उनकी है। उधर, सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि सामान्य सूचना पर पुलिस पहुंची थी। वाहन स्वामी द्वारा गाड़ी की आरसी दिखाई गई है। पुलिसकर्मियों पर बदसलूकी का आरोप लगाया गया। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें: रैपिडएक्स हादसे की बड़ी वजह आई सामने: सपोर्ट होता तो नहीं गिरता चार टन वजनी स्लैब, आठ मजदूर हुए थे घायल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें