फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने मंत्री के बयान पर किया ट्वीट, फिर कोरोना संक्रमण से जूझ रहे व्यापारियों को मिले इंजेक्शन

Fri, 23 Apr 2021 11:24 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने आगरा के परिचितों के लिए इंजेक्शन की जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह को कॉल की।
विज्ञापन
भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण काल में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी बरकरार है। भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने आगरा के परिचितों के लिए इंजेक्शन की जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह को कॉल की। शारदा का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री से उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। 

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने जवाब पर नाराजगी जताते हुए ट्वीट किया। कुछ देर बाद ही इंजेक्शन मिल गया। शारदा ने आगरा में संक्रमण से जूझ रहे व्यापारियों के लिए इंजेक्शन की मांग के लिए स्वास्थ्य मंत्री को कॉल की थी। शारदा का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री का जवाब संतोषजनक नहीं था, जिसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर सवाल उठाते हुए ट्वीट कर दिया। कुछ देर में मामला संगठन तक पहुंचा। संगठन ने उनके ट्वीट का संज्ञान लिया और व्यापारियों को इंजेक्शन उपलब्ध करा दिए गए।

यह भी पढ़ें: मेरठ में तेजी से फैल रहा कोरोना, फिर भी नहीं बढ़ रहा टीकाकरण, अब तक इतने लोगों को लग चुकी वैक्सीन
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शारदा का ट्वीट चर्चा का विषय बन गया है। इसके पीछे एक कारण यह भी माना जा रहा है कि तेज प्रताप सिंह सपा छोड़कर भाजपा में आए और उन्हें मंत्री पद से नवाजा गया। ऐसे में उनसे भाजपा की एक लॉबी नाराज है। जो इस मुद्दे को भी हवा दे रही है।

यह भी पढ़ें: कोरोना का कोहराम : मेरठ में 1634 नए संक्रमित, नौ की मौत, ये क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें