उत्तर प्रदेश स्थित मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र कताई मिल के पास शनिवार देर रात में बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। जानकारी होनें पर थाना पुलिस ने रात में कांबिंग कर बदमाशों को धर दबोचा था।जानकारी के अनुसार पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटा गया माल भी बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी।