फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दौराला में अनियंत्रित ट्रक ने बाइकसवार को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने की तोड़फोड़

Mon, 05 Jun 2023 10:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के दौराला में आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जाम लगाते हुए ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ग्रामीणों व परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे दौराला में सोमवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइकसवार को कुचल दिया। सूचना पर ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को सूचित किया। वहीं पुलिस के पहुंचने से पहले ही गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। वहीं इस दौरान मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाबुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: हर्रा में पुलिस पर हमले का मुख्य आरोपी किया गिरफ्तार, छत से भी पुलिस पर किया था पथराव

जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार होकर जान मोहम्मद पुत्र रहिसुद्दीन गांव लोइया से मेरठ की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह फ्लाईओवर पर सर्विस रोड से गुजर रहा था कि डस्ट से भरे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी लगने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। 
विज्ञापन

 

मौके पर जमा भीड़ व पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
गुस्साए ग्रामीणों व मृतक के परिजनों ने ट्रक में की तोड़फोड़ कर दी। साथ ही हाईवे से गुजर रही दो-तीन वाहनों में और भी तोड़फोड़ की गई। बताया गया कि हमला होते देख राहगीर अपने वाहन लेकर तेजी से गुजर गए। सर्विस रोड के किनारे पर काफी संख्या में दुकाने भी हैं। लेकिन पथराव देखते हुए दुकानदारों ने धड़ाधड़ अपनी दुकानों के शटर गिराने शुरू कर दिए।

सूचना पर सीओ दौराला अभिषेक पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं नायाब तहसीलदार जतिन गोस्वामी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। तहसीलदार नटवर सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम व अधिकारियों ग्रामीणों को समझाया लेकिन परिजन नहीं माने। ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक भी हो गई। ग्रामीण मृतक को 20 लाख के मुआवजे की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन

वहीं अधिकारियों ने परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया गया कि मृतक जान मोहम्मद की छह माह पहले ही पिलौना गांव निवासी सायरा से निकाह हुआ था।

मृतक छह भाई बहनों में पांचवे नंबर का था। वह मेरठ के मोदीपुरम में कारपेंटर का काम करता था। सोमवार को काम पर जाने के लिए निकला था लेकिन हादसे का शिकार हो गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें