मेडिकल कॉलेज की ओपीडी का निरीक्षण करते प्राचार्य डॉ. आर. सी. गुप्ता आर
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज सहित सरदार वल्लभभाई पटेल चिकित्सालय की सभी ओपीडी दिन भर दुरुस्त रहीं। प्राइवेट डॉक्टरों की हड़ताल के मद्देनजर सभी सरकारी डॉक्टरों को ओपीडी में पूरे समय बैठने के निर्देश दिए गए। जिससे किसी भी मरीज को उपचार में किसी भी प्रकार की तकलीफ नहीं हुई।
लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध सरदार वल्लभ भाई पटेल चिकित्सालय की सभी ओपीडी का प्रधानाचार्य डॉ. आर. सी. गुप्ता, डॉ. ललिता चौधरी, डॉ. जी. एल. निगम और डॉ. प्रदीप कुमार ने निरीक्षण भी किया। इस दौरान सभी ओपीडी में व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही थी। इसके साथ ही आपातकालीन विभाग भी सुचारू रूप से संचालित हो रहा था। जनपद मेरठ के प्राइवेट चिकित्सकों की हड़ताल को देखते हुए ओपीडी का निरीक्षण किया गया।
यह भी पढ़ें: मेरठ: प्रोफेसर पर हमला करने वाले शूटर ने कोर्ट में किया सरेंडर, अभी फरार चल रही आरती भटेले, तलाश में जुटी पुलिस
प्रधानाचार्य डॉ. आर. सी. गुप्ता ने सभी सीनियर डॉक्टरों, संकाय सदस्यों, जूनियर रेसीडेंट्स छात्रों और इंटर्न्स डॉक्टरों को निर्देशित किया कि आज प्राइवेट डॉक्टर हड़ताल पर हैं, इसीलिए सभी डॉक्टर अपनी निर्धारित ओपीडी में पूरे समय तक बैठकर मरीजों को परामर्श दें, जिससे मरीजों के उपचार में किसी भी तरह की कोई भी परेशानी पैदा न हो।